Google Maps Fuel Saving Feature: महंगाई के इस दौर में गाड़ी खरीदने से ज्यादा गाड़ी चलाना महंगा हो चुका है। आए दिन सीएनजी, पेट्रोल से लेकर डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। ऐसे में गाड़ी को घर से निकालने से पहले हम कई बार ऐसे रास्ते पर जाने की सोचते हैं जो कम फ्यूल खर्च में हमें हमारे डेस्टिनेशन तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सके। अगर आपके लिए भी डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए फ्यूल की बचत करना जरूरी है तो इसके लिए आप गूगल के खास फीचर को अपना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- IRCTC का सस्ता वैष्णो देवी दर्शन पैकेज!
दरअसल, गूगल मैप्स पर एक फ्यूल सेविंग फीचर रोल आउट हो चुका है। इसे पिछले साल 2022 ही कंपनी ने पेश कर दिया था, लेकिन अब भारत में भी फ्यूल सेविंग फीचर आ चुका है, जिसके जरिए आप लाइव अपडेट हासिल कर सकेंगे। इस फीचर का काम आपकी गाड़ी के इंजन के प्रकार को ध्यान में रखते हुए सही रास्ता बताने का है। इसके जरिए ट्रैफिक की जानकारी और सड़क की हालत के बारे में आप जान सकेंगे। आइए जानते हैं कि कैसे आप फ्यूल सेविंग फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फ्यूल सेविंग फीचर को कैसे करें इनेबल?
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए फोन में गूगल मैप्स का होना जरूरी है। अगर नहीं, तो पहले ऐप स्टोर से गूगल मैप्स को डाउनलोड (How to Download Google Maps) कर लें। इसके बाद आप इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। आइए फ्यूल सेविंग फीचर को इनेबल करने का तरीका जानते हैं। वीडियो के जरिए भी आप Google Maps को इस्तेमाल करने का तरीका जान सकते हैं।
- सबसे पहले फोन में Google Maps App को डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद अपने अकाउंट प्रोफाइल पर क्लिक करें।
- यहां आपको सेटिंग्स का ऑप्शन मिलेगा, उसमें नेविगेशन पर जाएं।
- इसके बाद आपको रूट ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- प्रेफर फ्यूल एफिशिएंट रूट्स का एक ऑप्शन होगा, उसे चुन लें।
- इसके बाद इंजन टाइप के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां से आप अपने इंजन के प्रकार को एड करें।
इंजन के प्रकार के बारे में बताना बेहद जरूरी है। आपका वाहन किस तरह के इंजन के साथ चलता है, इसके बाद ही ये फीचर आपको आसान और नजदीक रास्ते तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- Smartwatch भी हो सकती है Hack!
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
10 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
11 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
12 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
13 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
13 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
16 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
16 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
17 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines