Google layoffs: कंपनी ने क्‍लाउड यून‍िट से की छंटनी, कर्मचार‍ियों को भेजा ईमेल; कहा…

Google ने करीब 100 कर्मचार‍ियों की छंटनी करने का फैसला ल‍िया है. ये वो टीमें हैं, जो डेटा और सर्वे के आधार पर यूजर के ब‍िहेव‍ियर को समझने और प्रोडक्‍ट डेवलपमेंट में मदद करती हैं. कर्मचार‍ियों को नई नौकरी तलाशने का समय भी गूगल ने द‍िया है.

Untitled design (34)
विज्ञापन

Google layoffs: गूगल में काम करने का सपना पूरा होना बड़ी बात है. लेक‍िन उससे भी बड़ी बात है, उसमें ट‍िके रहना. गूगल ने एक बार फ‍िर कंपनी में लेऑफ करने का फैसला लिया है और इस बार ये छंटनी क्‍लाउड ड‍िवीजन से की गई है. CNBC और बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने इस हफ्ते अपने क्लाउड डिवीजन से 100 से ज्‍यादा कर्मचारियों को निकाल दिया है. इससे मुख्य रूप से डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस रिसर्च से जुड़े कर्मचारी प्रभावित हुए हैं.

कर्मचार‍ियों को ईमेल से दी सूचना, कही ये बात…
र‍िपोर्ट के अनुसार आंतरिक दस्तावेजों और कई लिंक्डइन पोस्ट में ये कहा गया है क‍ि गूगल ने कुछ कर्मचारियों को सोमवार को ईमेल भेजा है, जिसमें उन्हें बताया गया कि उनकी नौकरी खत्म की जा रही है. यह छंटनी मुख्य रूप से क्वांटिटेटिव यूजर एक्सपीरियंस रिसर्च टीमों और प्लेटफॉर्म व सर्विस एक्सपीरियंस टीमों को निशाना बनाकर की गई. बता दें क‍ि ये वे टीमें हैं जो डेटा और सर्वे के आधार पर यूजर के बि‍हेव‍ियर को समझने और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में मदद करती हैं. बता दें क‍ि गूगल ने मई 2025 में भी करीब 200 कर्म‍ियों की छंटनी की थी.

Advertisment

नई नौकरी तलाशने के ल‍िए द‍िया समय
गूगल ने अपनी क्लाउड यूनिट की कुछ डिजाइन टीमों को आधा कर दिया है और इससे प्रभावित कई कर्मचारी अमेरिका में ही काम करते हैं. कुछ प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी में नई नौकरी पाने के लिए दिसंबर की शुरुआत तक का समय दिया गया है. एक पूर्व कर्मचारी ने लिंक्डइन पर बताया कि उनके पास O-1 वीजा है, जिसके अनुसार उन्हें 60 दिनों के अंदर नई नौकरी मिलनी चाहिए, वरना उन्हें अमेरिका छोड़ना होगा.

नौकरियों में कटौती के बावजूद गूगल का क्लाउड बिजनेस चल रहा है अच्छा
यह छंटनी ऐसे समय में हुई है जब गूगल क्लाउड लगातार रिकॉर्ड वित्तीय नतीजे दे रहा है. इस डिवीजन ने 2025 की दूसरी तिमाही में 13.6 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू कमाया, जो पिछले साल की तुलना में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी है और ऑपरेटिंग इनकम 2.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई.

गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने हाल ही में गोल्डमैन सैक्स कॉन्फ्रेंस में कंपनी के 106 बिलियन डॉलर के बैकलॉग के बारे में बताया और कहा कि इसका आधा हिस्सा दो साल के अंदर रेवेन्यू में बदल जाएगा. शानदार प्रदर्शन के बावजूद, कुरियन ने ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार के लिए ऑपरेटिंग अनुशासन पर कंपनी के फोकस पर जोर दिया.

विज्ञापन

गूगल ने दक्षता बढ़ाने के ल‍िए की कटौती
यह कटौती गूगल की 2025 तक की व्यापक पुनर्गठन योजना का हिस्सा है, जिसके तहत ह्यूमन रिसोर्स, हार्डवेयर, सर्च, एड्स, मार्केटिंग, फाइनेंस और कॉमर्स जैसे सभी विभागों में अमेरिका के कर्मचारियों को स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का पैकेज दिया गया है. कंपनी ने साल की शुरुआत से ही छोटी टीमों को संभालने वाले एक तिहाई से ज्‍यादा मैनेजरों को भी हटा दिया है.

अगस्त में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों से कहा था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के साथ-साथ कंपनी को और भी कुशल बनने की जरूरत है. हर समस्या का समाधान, कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ