LPG Gas Cylinder Subsidy: कोरोना वायरस के समय में सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी बंद कर दी गई है। जिसे सरकार ने फिर से शुरू करने की योजना बनाई है। सूत्रों का दावा है कि अगले महीने से आपके खाते में पहले की तरह 303 रुपये की सब्सिडी पहुंच जाएगी। इससे देश के करोड़ों लोगों को काफी राहत मिलेगी। देखा जाए तो अभी महंगाई काफी बढ़ गई है, लेकिन भोजन तो गरीब परिवार को भी चाहिए। घरेलू गैस के दाम में 300 रुपए की कमी करने से आम आदमी को सीधी राहत मिलेगी।
आपको बता दें कि झारखंड, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में रसोई गैस पर सब्सिडी दी जा रही है। इसलिए सरकार देश के अन्य राज्यों में भी शुरू करने की योजना बना रही है।
अगर प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिल जाती है तो सरकार पेट्रोलियम कंपनी के डीलर को 303 रुपये की सब्सिडी देगी और एलपीजी सिलेंडर पर भी इतनी ही छूट मिलेगी। जो गैस सिलेंडर लिया जाएगा उसके लिए ₹900 नहीं बल्कि ₹587 चुकाने होंगे।
यह सिलेंडर 634 रुपये में मिलेगा
आपको बता दें कि सरकार ने पूरे देश में कंपोजिट सिलेंडर को मंजूरी दे दी है। कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर से 7 किलो हल्का होता। हालांकि, अभी इस्तेमाल हो रहे घरेलू सिलेंडर का वजन 17 किलो है। कंपोजिट सिलेंडर जरूर हल्का है, लेकिन यह काफी मजबूत है। इसमें भी तीन परतें होती हैं।
10 किलो कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस भी आजाती है। इस तरह इस सिलेंडर का कुल वजन 20 किलो होगा। हालांकि, लोहे के सिलेंडर का वजन 30 किलो से ज्यादा हो जाता है। इसलिए इस खासियत वाले सिलेंडर को खरीदने के लिए आपको 634 रुपये देने होंगे।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
2 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
3 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
5 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
5 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
5 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
6 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
7 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
8 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines