LIC Pension Scheme Update: केंद्र सरकार द्वारा कई सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे, जिसमें सरकार आपको हर महीने पैसा देगी। देखा जाए तो 60 साल आज के दौर में वो उम्र है, जब लोग बिना किसी टेंशन के जीवन बीताना चाहते हैं। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) आगे चलकर बहुत फायदा दे सकती है। यह एक पेंशन योजना है। रिटायरमेंट के बाद इसमें मंथली पेंशन दी जाएगी। इस योजना में पति पत्नी दोनों एक साथ मिलकर 18500 रुपये पेंशन ले सकते हैं। इसमें नुकसान की संभावना नहीं है और आपको 10 साल बाद पूरा निवेश ब्याज समेत वापस कर दिया जाएगा।
और पढ़िए – Stocks in News: इन कुछ बड़ी कंपनियों के शेयर आज फोकस में रहेंगे, इंट्राडे के लिए करें ट्रेडिंग
इस योजना की शुरुआत सरकार ने 26 मई 2020 को की थी। इसमें आप 31 मार्च 2023 तक निवेश कर सकते हैं। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना और पेंशन योजना है। इसे भारत सरकार द्वारा लाया गया था। इसे भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा चलाया जाता है। इस योजना के तहत निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये तय की गई है।
इसमें एक प्लान ऐसा भी है कि अगर पति-पत्नी दोनों 60 साल की उम्र पार कर चुके हैं तो वे अलग से 15 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं। पहले एक व्यक्ति द्वारा निवेश की सीमा 7.5 लाख रुपये थी, जिसे बाद में दोगुना कर दिया जाएगा। बता दें कि इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को अन्य योजनाओं की तुलना में निवेश करने पर अधिक ब्याज मिलेगा। इस योजना में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग मासिक या वार्षिक पेंशन योजना चुन सकते हैं।
18,500 कैसे मिलेंगे?
शादीशुदा जोड़ा अगर इस योजना में 15 लाख रुपये का निवेश करता है, तो ये टोटल 30 लाख रुपये हो जाएं। इस स्कीम पर ब्याज 7.40 फीसदी सालाना है। इसका मतलब निवेश करने पर आपकी सालाना ब्याज 222000 रुपए होगी। इसे 12 महीने में जब बांटा जाएगा तो यह 18500 रुपए होगी। यह पेंशन के तौर पर आपको हर महीने मिलेगी।
वहीं अगर केवल 1 व्यक्ति ही इस योजना में निवेश करना चाहता है तो वह 15 लाख के निवेश पर सालाना ब्याज 111000 रुपये प्राप्त कर सकता है और उनको मासिक पेंशन 9250 रुपये मिलेगी।
और पढ़िए – EPFO released new guideline: अब EPF क्लेम बार-बार नहीं होगा रिजेक्ट, जारी हुई ये गाइडलाइन्स
सारा पैसा कब मिल जाएगा वापस?
यह जो योजना है वो 10 साल की है। हालांकि, आपके जमा पैसे पर हर माह पेंशन मिलती रहेगी। अगर आप 10 साल तक स्कीम में जुड़े रहते हैं तो 10 साल बाद आपका निवेश किया हुआ पैसा आपको वापस मिल जाएगा। वहीं, आप इस योजना को कभी भी छोड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
8 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
8 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
9 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
10 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
11 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
12 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines