Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, फिर हाई लेवल के करीब पहुंची

Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतें एक बार फिर आसमान छूने लगी हैं. पिछले महीने 24 कैरेट सोने की कीमतों ने एक लाख 32 हजार रुपये के रिकार्ड हाई लेवल तक जा सकती थी, उसके बाद कीमतें कम हुईं, लेकिन फिर उसके करीब जा पहुंची हैं. इसी तरह चांदी भी एक लाख 85 पार रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

gold silver rate
विज्ञापन

Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में नवंबर के महीने में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. अक्टूबर में रिकार्ड एक लाख 32 हजार रुपये के हाई लेवल का आंकड़ा छू चुकी सोने की कीमतों में अक्टूबर के अंत और नवंबर महीने की शुरुआती दिनों में जबरदस्त कमी देखने को मिली थी. एक बार तो कीमतें एक लाख 20 हजार रुपये से भी कम रह गई थीं, अब फिर 24 कैरेट सोने के दाम फिर एक लाख 30 हजार रुपये के करीब प्रति 10 ग्राम जा पहुंचे हैं. इसी तरह चांदी की कीमतें तो रिकार्ड हाई लेवल से भी पार हो गई है. किसी भी डेढ़ लाख रुपये प्रति किलो से नीचे पहुंचीं चांदी आज एक लाख 85 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है.

सोने की बढ़ती कीमतों के क्या कारण

विशेषज्ञों के अनुसार छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव के बावजूद 24 से 30 नवंबर के बीच पूरे सप्ताह बाजार में तेजी का रुझान देखने को मिला. सोने की बढ़ती कीमतों के पीछे वैश्विक बाजार की चाल, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती रुचि प्रमुख कारण रहे. कुल मिलाकर, सोने के भाव में लगातार बढ़त दर्ज की गई, जबकि 29 और 30 नवंबर को सप्ताह की ऊँची कीमत सामने आई.

Advertisment

सप्ताह की शुरुआत में तेजी का संकेत

सप्ताह की शुरुआत 24 नवंबर को 12.513 रुपये प्रति ग्राम के भाव से हुई. 25 नवंबर को कीमत बढ़कर 12.704 रुपये प्रति ग्राम हो गई, जिससे बाजार में तेजी का संकेत मिला. 26 नवंबर को सोने की कीमत एक बार फिर बढ़ी और 12.791 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई. हालांकि 27 नवंबर को थोड़ी गिरावट आई और भाव 12.775 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया, लेकिन यह कमी बहुत मामूली रही. 28 नवंबर को सोने के दाम फिर चढ़कर 12.846 रुपये प्रति ग्राम हो गए. इसके बाद 29 नवंबर को सोना तेज़ी से उछलकर 12.982 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया, जो पूरे सप्ताह की सबसे अधिक कीमत रही. 30 नवंबर को भी यही भाव बरकरार रहा और सोना 12.982 रुपये प्रति ग्राम पर स्थिर रहा. निवेशक फिलहाल बाजार के अगले रुझानों पर नजर बनाए हुए हैं.

चांदी की कीमतों पर रिकॉर्ड उछाल

इस सप्ताह 24 से 30 नवंबर के बीच चांदी के बाजार में तेजी का ही बोलबाला रहा. 24 नवंबर से 30 नवंबर तक चांदी की कीमतें धीरे-धीरे बढ़ती रहीं और सप्ताह के अंतिम दो दिनों में अपनी चरम सीमा पर पहुंच गईं. चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ती कीमतों ने निवेशकों का ध्यान भी आकर्षित किया है. विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी की कीमतों में यह तेज उछाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग, आर्थिक परिस्थितियों और औद्योगिक उपयोग में बढ़ोतरी का परिणाम है.

विज्ञापन

एक सप्ताह में 22 हजार रुपये महंगी हुई चांदी

सप्ताह की शुरुआत 24 नवंबर को 1,63,000 रुपये प्रति किलोग्राम के साथ हुई. अगले ही दिन 25 नवंबर को कीमत बढ़कर 1,67,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जिससे बाजार में सकारात्मक रुझान दिखाई दिया. 26 नवंबर को चांदी के दाम बढ़कर 1,69,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए. 27 नवंबर को यह तेजी और तेज होती दिखी और भाव 1,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया. 28 नवंबर को चांदी फिर उछली और 1,76,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. 29 नवंबर को चांदी के दामों में अचानक बड़ी छलांग देखने को मिली, जब कीमत सीधे बढ़कर 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. यह पूरे सप्ताह की सबसे ऊँची दर रही. 30 नवंबर को भी यही भाव बरकरार रहा और चांदी 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ