Gold Silver Rate Today: अगर आपके घर में शादी है और सोनं चांदी के गहनों की खरीदारी बाकी है तो आप आज ही खरीदारी कर लें. क्योंकि सोने और चांदी के दाम में भयंकर गिरावट देखी जा रही है. कल बजट डे के बाद आज सोवार को भी सोने और चांदी के दाम में आज एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है. MCX पर आज सुब 10:35 बजे सोने के भाव में 2,289 रुपये यानी 1.55 फीसदी की कटौती देखी जा रही है. इस फ्रेश गिरावट के बाद 24 कैरट सोने का दाम 145,464 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.
Budget 2026 : सस्ता हो जाएगा अब विदेशी सामान! झोला भर ले आएं सोने के गहने और इलेक्ट्रॉनिक्स
वहीं चांदी के भाव में कल से ही भारी कमी देखी जा रही है. आज सोमवार को चांदी के भाव में 18,355 रुपये यानी 6.91% की कमी आई है. इस गिरावट के बाद चांदी की कीमत 247,297 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. बता दें कि दो दिन पहले चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी. आइये आपको बताते हैं कि सोने चांदी के भाव में गिरावट क्यों हो रही है:
तंबाकू पर 300% बढ़ा टैक्स, 18 रुपये वाली सिगरेट के लिए खर्च करने होंगे 72 रुपये!
क्यों गिर रहा सोने चांदी का भाव
बजट का ‘एंटी-क्लाइमेक्स’ असर
निवेशकों को उम्मीद थी कि सरकार बजट में कस्टम ड्यूटी (Import Duty) घटाएगी. हालांकि ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन STT (सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स) और अन्य टैक्स नियमों में सख्ती की वजह से पूरे फाइनेंशियल मार्केट (शेयर और कमोडिटी) में डर का माहौल बना, जिससे निवेशकों ने अपना सोना-चांदी बेचना शुरू कर दिया.
Gold Silver Rate: भरभराकर गिरे सोने और चांदी के दाम, आज खरीदारी का मौका; चेक करें लेटेस्ट रेट
भयंकर मुनाफावसूली
पिछले साल सोने ने 75% और चांदी ने 167% तक का रिटर्न दिया था. जब कीमतें इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं, तो निवेशक डर जाते हैं कि कहीं अचानक रेट गिर न जाएं. इसी डर में बड़े फंड्स और ट्रेडर्स ने अपनी भारी होल्डिंग बेचनी शुरू कर दी है, जिसे ‘लॉन्ग लिक्विडेशन’ कहते हैं.
मजबूत डॉलर और केविन वार्श का डर
अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा केविन वार्श को फेडरल रिजर्व का प्रमुख नामित करने की चर्चा से डॉलर इंडेक्स बहुत मजबूत हो गया है. वार्श को ‘हॉक’ (ब्याज दरें बढ़ाने का समर्थक) माना जाता है. मजबूत डॉलर का मतलब है कि सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत कम होगी.
तकनीकी ‘क्रैश’ (Technical Factors)
सोने-चांदी के चार्ट पर ‘ओवरबॉट’ (जरूरत से ज्यादा खरीदारी) के संकेत दिख रहे थे. चांदी में आज सुबह ही एमसीएक्स (MCX) पर 17,000 से 19,000 की और गिरावट आई है, जिससे यह कई हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गई है.
संबंधित खबरें
अदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 hr agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
2 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
7 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
7 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
8 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
8 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
10 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
11 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
11 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines