तंबाकू पर 300% बढ़ा टैक्‍स, 18 रुपये वाली सिगरेट के ल‍िए खर्च करने होंगे 72 रुपये!

अगर आप स‍िगरेट पीते हैं या पान मसाला गुटखा खाते हैं तो आपके ल‍िए ये जरूरी खबर है. क्‍योंक‍ि बजट 2026 (Union Budget 2026) में सरकार ने “sin goods” के ल‍िए टैक्‍स में बदलाव क‍िए हैं. sin goods में स‍िगरेट और अन्‍य तंबाकू भी शाम‍िल हैं. नए न‍ियम लागू होते ही स‍िगरेट की कीमत क‍ितनी हो जाएगी, यहां जानें

cigarette price hike news

स‍िगरेट का दाम बढ़ गया

बजट 2026 क‍िसी क‍े ल‍िए अच्‍छा तो क‍िसी क‍े ल‍िए सामान्‍य रहा. लेक‍िन बजट आने के बाद स‍िगरेट पीने वाले 100% नाराज लग रहे. क्‍योंक‍ि सरकार ने तंबाकू पर टैक्‍स बढ़ा द‍िया है. जी हां, सरकार, स‍िगरेट, गुटखा और ऐसे ही बाकी के तंबाकू प्रोडक्‍ट्स को Sin Goods कहती है और इन गूड्स पर 300% का टैक्‍स लगा द‍िया है. इस फैसले के बाद ITC के शेयर में भूचाल मच गया और भयानक ग‍िरावट से जूझ रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, सरकार न‍ियमों को सख्‍त बनाकर सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले उत्‍पादों का सेवन कम करना चाहती है, ताक‍ि पब्‍ल‍िक हेल्‍थ में सुधार हा और रेवेन्‍यू कलेक्‍शन भी बेहतर हो.

तंबाकू और पान मसाला के ल‍िए नया टैक्‍स स‍िस्‍टम

नई टैक्‍स व्‍यवस्‍था के अनुसार अब इन उत्‍पादों पर 40% का GST लगेगा, जो पहले 28% लगता था.
स‍िगरेट और तंबाकू पर एड‍िशनल एक्‍साज ड्यूटी भी लगाई जा रही है.
खासतौर से पान मसाल उत्‍पादकों के ल‍िए ही एक हेल्‍थ और नेशनल सेक्‍योर‍िटी सेस इंट्रोड्यूस क‍िया गया है.

विज्ञापन

अब क‍ितनी होगी स‍िगरेट की कीमत?
स‍िगरेट पर टैक्‍स क‍ितना लगेगा, यह उसकी लंबाई (length), फ‍िल्‍टर टाइप और ड‍िजाइन पर न‍िर्भर करता है.

विज्ञापन
  • छोटे आकार का नॉन-फ‍िल्‍टर स‍िगरेट (65 mm तक): 2.05 रुपये एक्‍साइज प्रत‍ि स्‍ट‍िक
  • छोटे आकार का फ‍िल्‍टर स‍िगरेट (65 mm तक): 2.10 रुपये प्रत‍ि स्‍ट‍िक
  • मीड‍ियम लेंथ स‍िगरेट : 3.6 से 4 प्रति‍ स्‍ट‍िक
  • लंबी स‍िगरेट : 5.4 रुपये प्रति‍ स्‍टिक
  • प्रीमियम या नॉन-स्टैंडर्ड डिजाइन: प्रति स्टिक 8.50 रुपये तक

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि मैन्युफैक्चरर्स बढ़े हुए टैक्स का बोझ कंज्यूमर्स पर डालेंगे, जिससे एक पैक की रिटेल कीमत जो पहले लगभग 18 रुपये थी, वह वेरिएंट के आधार पर 70-72 रुपये तक हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ