Gold Silver Price: सोना हुआ सस्‍ता, चांदी के दाम भी ग‍िरे; चेक करें आज का भाव

Gold Silver Rate Today: पूरे सप्‍ताह तेजी द‍िखाने के बाद सोने और चांदी के दाम में आज ग‍िरावट देखने को म‍िल रहा है. हालांक‍ि ये ग‍िरावट सुबह के समय द‍िख रही है और हो सकता है क‍ि द‍िन बीतने के साथ सोने की कीमत में एक बार फ‍िर तेजी देखने को म‍िले.

gold silver rate

द‍िन की शुरुआत में सोने और चांदी के दाम में ग‍िरावट देखने को म‍िली है.

विज्ञापन

Gold Silver Rate: MCX पर 05 Feb कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाले सोने के दाम में 12 बजे 24 रुपये की मामूली ग‍िरावट देखी गई, ज‍िसके बाद सोने की कीमत (Gold Price) 143097 प्रत‍ि दस ग्राम पर आ गई है. वहीं चांदी के दाम (Silver rate in india) में 1322 रुपये की कटौती देखी जा रही है. एमसीएक्‍स पर मार्च कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाली चांदी का भाव 290255 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम हो गया है. अगर कल से तुलना करें तो सोना (Gold Rate) 142400 रुपये के स्तर पर ओपन हुआ जो कल के मुकाबले करीब 1000 रुपये की गिरावट द‍िखा रहा है. वहीं चांदी (Silver Price) 286500 रुपये के स्तर पर खुली, जो कल के रिकॉर्ड स्तर से करीब 8000 से 10000 रुपये तक की भारी गिरावट द‍िखा रहा.

बता दें क‍ि इस पूरे सप्‍ताह में सोने और चांदी के भाव (gold and silver Price) में तेजी देखी गई है. ऐसे में सोने चांदी के दाम में ये छोटी सी ग‍िरावट भी खरीदारों को राहत दे सकती है. आइये जानते हैं क‍ि सोने और चांदी की कीमत में आज ग‍िरावट क्‍यों देखने को म‍िल रही है?

Advertisment

आज क्‍यों ग‍िरे सोने चांदी के भाव ?

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों की रिकॉर्ड तेजी के बाद आज 16 जनवरी 2026 को जो गिरावट देखी जा रही है, वह निवेशकों द्वारा की गई ‘प्रॉफिट बुकिंग’ (Profit Booking) और वैश्विक संकेतों का नतीजा है.

रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद मुनाफावसूली (Profit Booking)
बुधवार और गुरुवार को सोना और चांदी अपने लाइफटाइम हाई (All-time High) पर पहुंच गए थे. चांदी 2.95 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब था. जब कीमतें इतनी ऊपर चली जाती हैं, तो निवेशक अपना मुनाफा सुरक्षित करने के लिए बिकवाली (Selling) शुरू कर देते हैं, जिससे कीमतों में गिरावट आती है.

विज्ञापन

मजबूत अमेरिकी डॉलर (Strong Dollar Index)
अमेरिका से आए आर्थिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर डॉलर मजबूत हुआ है. क्‍योंक‍ि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का व्यापार डॉलर में होता है, इसलिए डॉलर के मजबूत होने से सोना अन्य मुद्राओं (जैसे रुपया) के लिए महंगा हो जाता है और मांग में कमी आती है.

विज्ञापन

भू-राजनीतिक तनाव में मामूली कमी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान और फेडरल रिजर्व को लेकर दिए गए कुछ सकारात्मक बयानों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में डर को थोड़ा कम किया है. जब युद्ध या तनाव की स्थिति कम होती है, तो लोग ‘सेफ हेवन’ (सुरक्षित निवेश) जैसे सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगाने लगते हैं.

अमेरिकी फेड रिजर्व का रुख
बाजार को पहले उम्मीद थी कि अमेरिका में ब्याज दरों में जल्द कटौती होगी, लेकिन मजबूत आर्थिक डेटा के बाद अब यह उम्मीद थोड़ी कम हुई है. ब्याज दरें ऊंची रहने की संभावना सोने की कीमतों पर दबाव डालती है.

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ