Gold Silver Price: अक्षय तृतीया से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी में दिखी मामूली बढ़त

Gold Silver Price Today 9 May 2024: सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अक्षय तृतीया से पहले ही सोने की कीमत कम हो गई है। गुरुवार को भी इसमें गिरावट आई। हालांकि चांदी में कुछ सुधार दिखाई दिया। जानें, आपके शहर में सोना-चांदी की कीमत क्या हो गई:

Gold Silver Rate

गुरुवार को सोने की कीमत फिर गिर गई।

विज्ञापन

Gold Silver Price Today 9 May 2024: इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज गुरुवार को अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोने की कीमत फिर गिर गई। वहीं चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली। सोने में 110 रुपये (प्रति 10 ग्राम) तक की गिरावट आई। सोने में यह दूसरे दिन लगातार गिरावट आई है। हालांकि चांदी में 200 रुपये की बढ़त देखी गई।

यह हो गया सोने का भाव

गुरुवार को राष्ट्रीय स्तर पर 18 कैरेट के सोने में 80 रुपये, 22 कैरेट के सोने में 100 रुपये और 24 कैरेट के सोने में 110 रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ 18 कैरेट का सोना 54,120 रुपये, 22 कैरेट का सोना 66,150 रुपये और 24 कैरेट का सोना 72,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

Advertisment
Gold Silver

गुरुवार को सोने की कीमत फिर गिर गई।

चांदी ने दिखाया दम

इस हफ्ते चांदी की कीमत में बढ़ोतरी जारी है। गुरुवार को भी इसमें 100 रुपये प्रति किलो की बढ़त देखी गई। बुधवार को इसकी कीमत 85 हजार रुपये प्रति किलो थी जो गुरुवार को बढ़कर 85,200 रुपये प्रति किलो हो गई। हालांकि यह अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से नीचे है। चांदी की ऑल टाइम हाई कीमत 6 अप्रैल को थी। उस दिन चांदी का भाव 87 हजार रुपये प्रति किलो था।

चार महानगरों में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली : सोने की कीमत 72,310 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 85,200 रुपये/1 किलो।
मुंबई : सोने की कीमत 72,160 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 85,200 रुपये/1 किलो।
चेन्नई : सोने की कीमत 72,160 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 88,700 रुपये/1 किलो।
कोलकाता : सोने की कीमत 72,160 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 85,200 रुपये/1 किलो।

विज्ञापन

क्या है आपके शहर में सोने के दाम?

शहर 22K सोने के रेट 24K सोने के रेट
बैंगलोर 66,150 72,160
हैदराबाद 66,150 72,160
केरल 66,150 72,160
पुणे 66,150 72,160
वडोदरा 66,200 72,210
अहमदाबाद 66,200 72,210
जयपुर 66,300 72,310
लखनऊ 66,300 72,310
पटना 66,200 72,210
चंडीगढ़ 66,300 72,310
गुरुग्राम 66,300 72,310
नोएडा 66,300 72,310
गाजियाबाद 66,300 72,310

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ