Gold Silver Rate Today : बढ़ गया सोने का भाव; चांदी हुई धड़ाम, जानें- आपके शहर में कितनी हो गई कीमत

Gold Silver Price Today 4 May 2024: सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार को सोने की कीमत में मामूली बढ़त देखने को मिली। यह बढ़त 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट, तीनों तरह के सोने में देखने को मिली। वहीं चांदी की कीमत शनिवार को गिर गई।

Gold-Silver Price

शनिवार को सोने की कीमत में मामूली सुधार दिखा।

विज्ञापन

Gold Silver Price Today 4 May 2024: शुक्रवार को शेयर मार्केट में आए भूचाल का असर शनिवार को सोने की कीमत पर तो नहीं, लेकिन चांदी पर जरूर दिखाई दिया। शनिवार को सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली। यह बढ़ोतरी 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट, तीनों तरह के सोने में रही। 18 कैरेट के सोने में 80 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के सोने में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट के सोने में भी 100 रुपये की बढ़ोतरी रही। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 500 रुपये की गिरावट देखी गई।

यह हो गई सोने की नई कीमत

18 कैरेट के सोने में 80 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई। इस बढ़त के साथ 18 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 53,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 22 कैरेट के सोने में 100 रुपये की वृद्धि हुई। इस बढ़त के साथ 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 65,850 रुपये हो गई। वहीं 24 कैरेट के सोने में भी 100 रुपये की बढ़त देखने को मिली। इस बढ़त के साथ 24 कैरेट सोने का भाव 71,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

Advertisment

चांदी की कीमत हुई कम

शनिवार को चांदी की कीमत में 500 रुपये की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ चांदी की घरेलू बाजार में कीमत गिरकर 83 हजार रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था और यह 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

चार महानगरों में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली : सोने की कीमत 71,980 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 83,000 रुपये/1 किलो।
मुंबई : सोने की कीमत 71,830 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 83,000 रुपये/1 किलो।
चेन्नई : सोने की कीमत 72,000 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 86,500 रुपये/1 किलो।
कोलकाता : सोने की कीमत 71,830 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 83,000 रुपये/1 किलो।

अन्य शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 22K का रेट 24K का रेट 18K का रेट
जयपुर 66,000 71,980 54,000
बेंगलुरु 65,850 71,830 53,880
हैदराबाद 65,850 71,830 53,880
केरल 65,850 71,830 53,880
अहमदाबाद 65,900 71,880 53,918
पटना ₹65,900 71,880 53,918
चंडीगढ़ 66,000 71,980 54,000
अयोध्या 66,000 71,980 54,000
वडोदरा 65,900 71,880 53,918
नोएडा 66,000 71,980 54,000

यह भी पढ़ें : जल्दी ही 2 लाख पार पहुंच जाएगा सोना, जानें- क्या कहता है ट्रेंड

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ