Gold Silver Price Today 23 August 2024: भारत में सोने या चांदी के आभूषणों को खरीदना और पहनना काफी पसंद किया जाता है। त्योहारी सीजन के शुरुआत होने से पहले ही सोने और चांदी के आभूषणों को खरीदने की लाइन लग जाती है। अगर आप भी इस बार सोने या चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल, लगातार दो दिनों से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। 10 ग्राम सोना और प्रति 1 किलोग्राम चांदी सस्ती हो गई है। आइए सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट जानते हैं।
Gold and Silver Rate 2024
आज यानी 23 अगस्त, शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। 22 कैरेट का प्रति 10 ग्राम सोना 200 रुपये घटकर 66,800 रुपये की जगह 66,600 रुपये हो गया है। वहीं, 24 कैरेट का प्रति 10 ग्राम सोना 220 रुपये घटकर 72,870 रुपये की जगह 72,650 रुपये हो गया है। जबकि, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत में 300 रुपये की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद लेटेस्ट रेट 87,000 रुपये की जगह 86,700 रुपये हो गए हैं।