ट्रेन में कंफर्म टिकट चाहिए तो एक आसान ट्रिक करें फॉलो; तुरंत मिलेगी सीट

How to Get Confirm Train Ticket: ट्रेन में कंफर्म टिकट पाने के लिए लोगों को कई महीने पहले अप्लाई करना पड़ता है। तो आइए हम आपको बताते हैं एक खास ट्रिक के बारे में, जिसे फॉलो करके आप जर्नी से ठीक पहले कंफर्म सीट हासिल कर सकते हैं।

Trick for Confirm Train Ticket

How to Get Confirm Train Ticket: ट्रेन का सफर कई लोगों की पहली पसंद होता है। बजट में कंफर्टेबल और सुरक्षित सफर करने के लिए ट्रेन बेस्ट होती है। हालांकि ट्रेन का सफर जितना आरामदायक होता है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल ट्रेन में कंफर्म सीट पाना है। खासकर त्योहारों के समय ट्रेन में कंफर्म सीट पाने के लिए लोगों को कई महीने पहले बुकिंग करवानी पड़ती है। वहीं अचानक कहीं जाने का प्लान बने, तो ट्रेन की कंफर्म सीट के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट सामने आ जाती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो एक ट्रिक की मदद से कंफर्म सीट हासिल कर सकते हैं।

5 स्टेप्स करें ट्राई

अगर आपका अचानक कहीं घूमने का प्लान बना है और काफी कोशिशों के बावजूद आपको ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके किसी भी ट्रेन में कंफर्म सीट हासिल कर सकते हैं।

1. गूगल सर्च इंजन पर Chart Vacancy irctc लिखकर सर्च करें।

2.अब आपको नीचे Chart/Vacancy का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें।

3. अब आपको अपनी ट्रेन का नंबर और सफर की तारीख डालनी है।

4. इसके बाद बोर्डिंग स्टेशन यानी जिस स्टेशन से आप ट्रेन पकड़ने वाले हैं, डालकर Get Train Chart वाले विकल्प पर क्लिक करें।

5. बस आपके सामने पूरी ट्रेन का चार्ट खुल जाएगा।

ऐसे मिलेगी सीट

इस चार्ट में आप ट्रेन की खाली सीटें चेक कर सकते हैं। जो भी सीट आपको खाली दिख रही हो, आप उस पर जाकर बैठ जाएं। ट्रेन में टीटीई के आने पर आपको टिकट का किराया और 250 रुपये एक्सट्रा देना होगा। इससे टीटीई आपको वो सीट अलॉट कर देगा और आप बिना किसी परेशानी के अपने सफर का पूरा मजा उठा सकेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ