Gold Silver Price Today: महंगा हुआ सोना-चांदी, दूसरे दिन भी बढ़े दाम; जानें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today 2 July 2024: सोने और चांदी की कीमत ने आज यानी 2 जुलाई मंगलवार को भी आसमां छू लिया है। लगातार दूसरे दिन चांदी के रेट बढ़ गए हैं। आइए जानते हैं सोने-चांदी की कीमत कितनी है?

Gold Silver Price Today 2 July 2024 in India

सोने और चांदी की कीमत

Gold Silver Price Today 2 July 2024 in India: शेयर मार्केट में जुलाई के शुरुआती दिन यानी 1 जुलाई की तरह आज भी उछाल देखने को मिला है। वहीं, बात करें सोने-चांदी की कीमत की तो इनके रेट भी लगातार दूसरे दिन बढ़ते दिखे हैं। मार्केट बंद होने तक भी सोने और चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला है। कल की तुलना में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना महंगा हुआ है। जबकि, चांदी के रेट भी कम नहीं है इसकी कीमत में भी उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं सोने और चांदी की कीमत में कितने रुपये की बढ़ोतरी हुई है और आपके शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव क्या हैं?

विज्ञापन

Gold and Silver Rate in India

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के रेट में 100-100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोने के ताजा रेट 66,250 रुपये की जगह 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। जबकि, 24 कैरेट के रेट 72,280 रुपये की जगह 72,380 रुपये हो गए हैं। चांदी की कीमत में सीधा 800 रुपये का उछाल देखने को मिल रहा है। 1 जुलाई को चांदी के रेट 200 रुपये बढ़कर 90,200 रुपये प्रति किलोग्राम हुए थे, लेकिन 2 जुलाई 2024 को चांदी की कीमत में 800 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में लेटेस्ट रेट 90,200 रुपये की जगह 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।

विज्ञापन

महानगरों में सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

राज्य Gold Rate (22K) Gold Rate (24K)
दिल्ली 66500 72530
मुंबई 66350 72380
कोलकाता 66350 72380
चेन्नई 66900 72980

महानगरों में चांदी की कीमत (प्रति किलोग्राम)

राज्य Silver Rate
दिल्ली 91000
मुंबई 91000
कोलकाता 91000
चेन्नई 95500

ये भी पढ़ें- Train में रिजर्व सीट पर किसी और ने कर लिया कब्जा? इस Trick से तुरंत मिलेगी Seat!

आपके शहर में सोने के रेट?

शहर 22K सोने की कीमत 24K सोने की कीमत
बैंगलोर 66350 72380
हैदराबाद 66350 72380
केरल 66350 72380
पुणे 66350 72380
वडोदरा 66400 72430
अहमदाबाद 66400 72430
जयपुर 66500 72530
लखनऊ 66500 72530
पटना 66400 72430
चंडीगढ़ 66500 72530
गुरुग्राम 66500 72530
नोएडा 66500 72530
गाजियाबाद 66500 72530

आपके शहर में चांदी के रेट?

शहर चांदी की कीमत
बैंगलोर 91000
हैदराबाद 91000
केरल 91000
पुणे 91000
वडोदरा 91000
अहमदाबाद 91000
जयपुर 91000
लखनऊ 91000
पटना 91000
चंडीगढ़ 91000
गुरुग्राम 91000
नोएडा 91000
गाजियाबाद 91000

ये भी पढ़ें- सुनहरा मौका! Jio के 6 जबरदस्त प्लान आज मिल रहे हैं सस्ते में; देखें लिस्ट

विज्ञापन

निवेश के लिए किस तरह का सोना रहेगा बेस्ट?

अगर सोना निवेश के रूप में खरीदते हैं तो आपको बता दें कि सफेद, रोज पिंक और पीले सोने में अंतर होता है। एक शुद्ध सोना 24 कैरेट के साथ पीले रंग का होता है। भविष्य में अच्छा रिटर्न चाहिए तो आप 24 कैरेट के पीले रंग के सोने में ही इन्वेस्ट करें। जबकि, सफेद और रोज पिंक गोल्ड आभूषण बनवाने के लिए एक फैशन के तौर पर अपनाया जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ