Gold Silver Price Today: दूसरे दिन लगातार महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें ताजा भाव

Gold Silver Price Today 17 October 2024: करवा चौथ से पहले सोने और चांदी के रेट बढ़ रहे हैं। आज यानी 17 अक्टूबर को भी गोल्ड रेट बढ़ गए हैं। आइए सोने-चांदी की कीमत जानते हैं।

Gold Silver Price Today 17 October 2024 in India

गोल्ड सिल्वर प्राइस टुडे

Gold Silver Price Today 17 October 2024 in India: दिवाली से पहले करवा चौथ का त्योहार आ रहा है। 20 अक्टूबर 2024 को करवा चौथ का पर्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इससे पहले ढेरों शॉपिंग भी करती हैं और उनकी शॉपिंग लिस्ट में सोने-चांदी के आभूषण भी शामिल होते हैं। हालांकि, त्योहार के आने तक सोना-चांदी अगर महंगा हो गया तो पतियों की जेब पर अच्छा वजन पड़ सकता है। पिछले दो दिनों में सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। आइए आज के सोने-चांदी के ताजा भाव जानते हैं।

विज्ञापन

आज सोने-चांदी का भाव?

आज दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई है। 22 कैरेट सोना 200 रुपये बढ़कर 71,400 रुपये की जगह 71,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 220 रुपये बढ़कर 77,890 रुपये की जगह 78,110 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 97,000 रुपये है।

विज्ञापन

महानगरों में सोने की कीमत 

  1. दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 71600 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 78040 रुपये है।
  2. मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 71600 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 78110 रुपये है।
  3. कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 71600 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 78110 रुपये है।
  4. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 71600 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 78110 रुपये है।

महानगरों में चांदी की कीमत

  1. दिल्ली में प्रति 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 97 हजार रुपये है।
  2. मुंबई में प्रति 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 97 हजार रुपये है।
  3. कोलकाता में प्रति 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 97 हजार रुपये है।
  4. चेन्नई में प्रति 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,03,000 रुपये है।

ये भी पढ़ें- UPI: साथ में नहीं है Credit Card? तो ऐसे कर सकेंगे बिना कार्ड के Payment

आपके शहर में प्रति 10 ग्राम सोने का रेट

शहर 22K सोने के रेट 24K सोने के रेट
बैंगलोर 71600 रुपये 78110 रुपये
हैदराबाद 71600 रुपये 78110 रुपये
केरल 71600 रुपये 78110 रुपये
पुणे 71600 रुपये 78110 रुपये
वडोदरा 71650 रुपये 78160 रुपये
अहमदाबाद 71650 रुपये 78160 रुपये
जयपुर 71600 रुपये 78040 रुपये
लखनऊ 71600 रुपये 78040 रुपये
पटना 71650 रुपये 78160 रुपये
चंडीगढ़ 71600 रुपये 78040 रुपये
गुरुग्राम 71600 रुपये 78040 रुपये
नोएडा 71600 रुपये 78040 रुपये
गाजियाबाद 71600 रुपये 78040 रुपये

आपके शहर में प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत

शहर चांदी की कीमत
बैंगलोर 94,000
हैदराबाद 1,03,000
केरल 1,03,000
पुणे 97,000
वडोदरा 97,000
अहमदाबाद 97,000
जयपुर 97,000
लखनऊ 97,000
पटना 97,000
चंडीगढ़ 97,000
गुरुग्राम 97,000
नोएडा 97,000
गाजियाबाद 97,000

नोट- ऊपर बताए जा रहे सोने और चांदी की कीमत में कोई एक्स्ट्रा चार्ज शामिल नहीं है। जीएसटी, मेकिंग और अन्य टैक्स से सोने और चांदी की कीमत में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ