Gold Silver Price: अक्षय तृतीया पर फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी 1300 रुपये उछली

Gold Silver Price Today 10 May 2024: शुक्रवार को सोने की गिरती कीमत में ब्रेक लग गया। सुबह जहां सोने की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी, शाम होते-होते उसमें पंख लग गए। देखते ही देखते सोना की कीमत काफी बढ़ गई। वहीं चांदी में भी बढ़त देखी गई। जानें, आपके शहर में सोना-चांदी की कीमत क्या हो गई:

Gold Silver Price

शुक्रवार को सोने और चांदी के रेट बढ़ गए।

विज्ञापन

Gold Silver Price Today 10 May 2024: अक्षय तृतीया पर सोने में गिरावट का दौर शुक्रवार को थम गया। इसमें 900 रुपये से ज्यादा तेजी आई। यह इस महीने की सबसे ज्यादा कीमत रही। इसी के साथ सोना फिर से 73 हजार रुपये के पार चला गया। वहीं चांदी ने भी शुक्रवार को दम दिखाया और इसमें 1300 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ चांदी 86 हजार रुपये प्रति किलो के पार चली गई।

यह हो गया सोने का भाव

शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर 18 कैरेट के सोने में 700 रुपये, 22 कैरेट के सोने में 850 रुपये और 24 कैरेट के सोने में 930 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस बढ़ोतरी के साथ 18 कैरेट का सोना 54,820 रुपये, 22 कैरेट का सोना 66,000 रुपये और 24 कैरेट का सोना 73,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सोने की ऑल टाइम हाई कीमत 74,340 रुपये है जो 19 अप्रैल को थी। सोना अभी इससे 1250 रुपये पीछे है।

Advertisment

चांदी ने दिखाया दम

इस हफ्ते चांदी की कीमत में बढ़ोतरी जारी है। शुक्रवार को भी इसमें 1300 रुपये प्रति किलो की बढ़त देखी गई। यह इस महीने की सबसे ज्यादा बढ़त है। इस बढ़त के साथ चांदी 86,500 रुपये प्रति किलो हो गई। गुरुवार को इसकी कीमत 85,200 रुपये प्रति किलो थी। चांदी की कीमत अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से नीचे है। चांदी की ऑल टाइम हाई कीमत 6 अप्रैल को थी। उस दिन चांदी का भाव 87 हजार रुपये प्रति किलो था।

चार महानगरों में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली : सोने की कीमत 73,240 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 86,500 रुपये/1 किलो।
मुंबई : सोने की कीमत 73,090 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 86,500 रुपये/1 किलो।
चेन्नई : सोने की कीमत 73,150 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 90,000 रुपये/1 किलो।
कोलकाता : सोने की कीमत 73,090 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 86,500 रुपये/1 किलो।

क्या है आपके शहर में सोने के दाम?

विज्ञापन
शहर 22K सोने के रेट 24K सोने के रेट
बैंगलोर 67,000 73,090
हैदराबाद 67,000 73,090
केरल 67,000 73,090
पुणे 67,000 73,090
वडोदरा 67,050 73,140
अहमदाबाद 67,050 73,140
जयपुर 67,150 73,240
लखनऊ 67,150 73,240
पटना 67,050 73,140
चंडीगढ़ 67,150 73,240
गुरुग्राम 67,150 73,240
नोएडा 67,150 73,240
गाजियाबाद 67,150 73,240

यह भी पढ़ें : Akshaya Tritiya 2024 : सोने का बिजनेस करने वाली Senco Gold समेत 3 कंपनियों ने दिया गोल्ड से ज्यादा रिटर्न

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ