---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Price Update: सोना और चांदी में बड़ी उछाल, जानें कितना हुआ महंगा

Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के लगातार तीसरे दिन बुधवार सोने और चांदी के दाम में बड़ी तेजी दर्ज की गई। इसके बाद सोना उछलकर एकबार फिर 58000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 67000 रुपये […]

---विज्ञापन---
Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के लगातार तीसरे दिन बुधवार सोने और चांदी के दाम में बड़ी तेजी दर्ज की गई। इसके बाद सोना उछलकर एकबार फिर 58000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 67000 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गयी है। हालांकि अब भी सोना 900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 13100 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ती मिल रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
बुधवार को सोना (Gold Price Update) सोना 297 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 57902 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 637 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से मंहगा होकर 57605 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी  दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 980 रुपये की तेजी के साथ 66861 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि मंगलवार को चांदी 2510 रुपये की उछाल के साथ 66176 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 297 रुपया महंगा होकर 57902  रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 297 रुपया महंगा होकर  57671 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 272 रुपया महंगा होकर 53038 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 222 रुपया महंगा होकर 43426 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 173 रुपया महंगा होकर 33872 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ऑलटाइम हाई से सोना 900 तो चांदी 13000 रुपये मिल रही है सस्ती

इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 980 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 13119 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
First published on: Mar 16, 2023 06:35 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola