Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर जरूरी खबर है। महंगाई का इतिहास रचने के बाद सोना पिछले दो कारोबारी दिनों से लगातार सस्ता हो रहा है। सोमवार को सोना जहां सस्ता हुआ, वहीं चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई। फिलहाल सोना 60355 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74556 रुपये प्रति किलो के दर से बिकने लगी।
सोमवार को सोना (Gold Price Update) सोना 268 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60355 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 158 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता 60623 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को सोने से उलट चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। सोमवार को चांदी 392 रुपये की तेजी के साथ 74556 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि गुरुवार को चांदी 330 रुपये की तेजी के साथ 74164 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 268 रुपया सस्ता होकर 60355 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 265 रुपया सस्ता होकर 60115 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 246 रुपया सस्ता होकर 55285 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 201 रुपया सस्ता होकर 45266 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 158 रुपया सस्ता होकर 35307 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 400 रुपये तो चांदी 5400 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 426 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 5 अप्रैल 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 60781 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 5424 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ