Gold Price Update : सातवें आसमान से लुढ़का सोना, यहां जानें 14 से 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट्स
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने 576 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमत 1321 प्रति किलो की दर से तेजी दर्ज की गई। ऐसे में आज सबकी नजर इस बात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।
और पढ़िए – Petrol Diesel Price Today: देशभर में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर में भाव
गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी दो दिनों की छुट्टी के बाद अब आज सोने और चांदी का नया रेट जारी होगा।
पिछले कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) सोना 45 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 58586 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। तो चांदी 1065 रुपये स्सता होकर 69750 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: