Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Today, 9 February 2023: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज लगातार दूसरे दिन जहां सोने के दाम में तेजी देखी जा रही है वहीं चांदी की चमक आज एकबार फिर फिकी पड़ी है। इस कारोबारी हप्ते के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने के दाम में 17 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूल बढ़त देखी जा रही है तो चांदी की कीमत में 94 रुपये की गिरावट है। इसके बाद आज सोना 57555 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 67422 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (9 February 2023) सोना (Gold Price Today) 17 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से चढ़कर 57555 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 173 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 57538 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price Update) आज 94 रुपये की गिरावट के साथ 67422 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 382 रुपये उछलकर होकर 67516 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
और पढ़िए – पैन-आधार जोड़ने की डेडलाइन आई! 1000 रुपये देकर ऐसे करें लिंक
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना तेजी तो चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 35 रुपये की दर से महंगा होकर 57,250 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 8 रुपये की नरमी के साथ 67,625 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1327 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 2 जनवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12558 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट सोना महंगा होकर 57555 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 57325 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 52720 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 43166 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 33670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 5.56 डॉलर की तेजी के साथ 1,880.99 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.12 डॉलर की उछाल के साथ 22.42 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
और पढ़िए – भारतीय रेलवे लाया एक नया नियम, कैंसिल हुई ट्रेन को यात्रियों को होगा फायदा!
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52900, 24ct Gold : Rs. 57700, Silver Price : Rs. 71400
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52750, 24ct Gold : Rs. 57550, Silver Price : Rs. 71400
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52750, 24ct Gold : Rs. 57550, Silver Price : Rs. 71400
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53830, 24ct Gold : Rs. 58720, Silver Price : Rs. 74000
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52750, 24ct Gold : Rs. 57550, Silver Price : Rs. 74000
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52800, 24ct Gold : Rs. 57600, Silver Price : Rs. 74000
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52800, 24ct Gold : Rs. 57600, Silver Price : Rs. 74000
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52800, 24ct Gold : Rs. 57600, Silver Price : Rs. 71400
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52800, 24ct Gold : Rs. 57600, Silver Price : Rs. 71400
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52750, 24ct Gold : Rs. 57550, Silver Price : Rs. 71400
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52750, 24ct Gold : Rs. 57550, Silver Price : Rs. 74000
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52900, 24ct Gold : Rs. 57700, Silver Price : Rs. 71400
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53780, 24ct Gold : 56470, Silver Price : Rs. 74,000
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53780, 24ct Gold : 56470, Silver Price : Rs. 74,000
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52900, 24ct Gold : Rs. 57700, Silver Price : Rs. 71400
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52800, 24ct Gold : Rs. 57600, Silver Price : Rs. 71400
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52900, 24ct Gold : Rs. 57700, Silver Price : Rs. 71400
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।