Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Update: करवा चौथ के पावन पर्व 13 अक्टूबर को है। करवा चौथ के पहले इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को जहां सोने सस्ता हुआ है वहीं चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। इसके बाद सोना 51765 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 60800 रुपये प्रति किलो के ऊपर बिक रही है। हालांकि सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4300 और चांदी 19000 रुपये सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – इस राज्य में Ola, Uber और Rapido पर लगाया गया प्रतिबंध, ‘अवैध’ रूप से काम करने के आरोप
शुक्रवार को सोना (Gold Price) 73 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51765 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Rate) 552 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51838 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 178 रुपये महंगा होकर 60848 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 364 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 60670 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 552 महंगा होकर 51838 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 549 रुपया महंगा होकर 51630 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 506 रुपया महंगा होकर 47484 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 414 रुपया महंगा होकर 38879 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 323 रुपये महंगा होकर 30325 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4362 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 19132 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
अभी पढ़ें – EMI on credit card: कर्जा लेकर बनवा ली है किस्त तो कितनी लगेगी ब्याज? यहां जानें-सबकुछ
सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।