Gold Price Today: त्योहारों के मौसम में अगर आप भी सोना-चांदी या फिर ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जरूरी खबर है। नवरात्रि के पांचवें दिन आज सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है।
आज सोना 359 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 381 रुपये की तेजी देखी जा रही है। इस तेजी के बाद सोना फिलहाल 50362 रुपये और चांदी 56039 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही सोना ऑलटाइम हाई से करीब 5800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 23900 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार (30 September) को सोना (Gold Price Update) 359 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50362 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 498 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50003 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 381 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 56039 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी 1134 रुपये महंगा होकर 55658 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 186 रुपये की दर से महंगा होकर 50,180 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 455 रुपये की बढ़त के साथ 56,615 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 5800 और चांदी 23900 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5838 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 23941 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 50362 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50160 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46132 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 37772 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29462 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार से की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।अमेरिका में सोने का कारोबार 1.21 डॉलर की तेजी के साथ 1,665.60 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 18.93 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार रहा है।
अभी पढ़ें – Indian Raiways: फेस्टिव सीजन में रेलवे ने फिर बढ़ाए प्लेटफॉर्म टिकट के रेट, अब देने होंगे इतने रुपये
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi)
22ct Gold : Rs. 46800, 24ct Gold : Rs. 51050, Silver Price : Rs. 56300
मुंबई (Mumbai)
22ct Gold : Rs. 46650, 24ct Gold : Rs. 50900, Silver Price : Rs. 56300
कोलकाता (Kolkata)
22ct Gold : Rs. 46650, 24ct Gold : Rs. 50900, Silver Price : Rs. 56300
चेन्नई (Chennai)
22ct Gold : Rs. 46970, 24ct Gold : Rs. 51240, Silver Price : Rs. 61500
हैदराबाद (Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 46650, 24ct Gold : Rs. 50900, Silver Price : Rs. 61500
बंगलुरु (Bangalore)
22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50950, Silver Price : Rs. 61500
मंगलुरु (Mangalore)
22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50950, Silver Price : Rs. 61500
अहमदाबाद (Ahmedabad)
22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50950, Silver Price : Rs. 56300
सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50950, Silver Price : Rs. 56300
पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 46680, 24ct Gold : Rs. 50930, Silver Price : Rs. 56300
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 46650, 24ct Gold : Rs. 50900, Silver Price : Rs. 61500
चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 46800, 24ct Gold : Rs. 51050, Silver Price : Rs. 56300
जयपुर (Jaipur)
22ct Gold : Rs. 46800, 24ct Gold : Rs. 51050, Silver Price : Rs. 56300
लखनऊ (Lucknow)
22ct Gold : Rs. 46800, 24ct Gold : Rs. 51050, Silver Price : Rs. 56300
पटना (Patna)
22ct Gold : Rs. 46680, 24ct Gold : Rs. 50930, Silver Price : Rs. 56300
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
13 mins agoब्याज दरें बढ़ेंगी या नहीं? जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
36 mins agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
59 mins agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
16 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
17 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
19 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
20 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
21 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines