हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Today: खुशखबरी, अब 30,000 रुपये में खरीदें 10 ग्राम सोना !

विज्ञापन

Gold Price Today: अगर अब भी आप सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में नरमी देखी जा रही है।

 

और पढ़िए – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली या बढ़ गए दाम, जानें आज के भाव

विज्ञापन

आज सोना 231 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 757 रुपये की नरमी देखी जा रही है। इस गिरावट के बाद भी सोना 51500 रुपये नीचे और चांदी 58000 रुपये के नीचे बिक रही है। इसके साथ ही सोना ऑलटाइम हाई से करीब 4700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 22000 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन (2 August) मंगलवार को सोना (Gold Rate Today) 231 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51437 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 202 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51668 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 757 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 57622 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Price) 826 रुपये महंगा होकर 58379 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ थी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 13 रुपये की दर से सस्ता होकर 51,250 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 484 रुपये की गिरावट के साथ 58,842 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 4700 और चांदी 22000 रुपये मिल रहा है सस्ता

इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4763 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22358 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51437 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51231 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47116 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38578 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30091 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 1.04 डॉलर की तेजी के साथ 1,773.62 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 20.24 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

ज्वेलरी की शुद्धता जानने का एक तरीका होता है। दरअसल गहनों पर हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं। इन निशानों के जरिए से गहनों की शुद्धता को जाना जा सकता है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। देश में ज्वेलरी पर हॉलमार्क निशान लगाना अनिवार्य है।

विज्ञापन

24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है और उसपर 999 अंक दर्ज होता। हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनती है। ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 47240, 24ct Gold : Rs. 51540, Silver Price : Rs. 58300

विज्ञापन

मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 47090, 24ct Gold : Rs. 51370, Silver Price : Rs. 58300

कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 47090, 24ct Gold : Rs. 51370, Silver Price : Rs. 58300

विज्ञापन

चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 47940, 24ct Gold : Rs. 52290, Silver Price : Rs. 63300

हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 47090, 24ct Gold : Rs. 51370, Silver Price : Rs. 63300

बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 47140, 24ct Gold : Rs. 51420, Silver Price : Rs. 63300

मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 47140, 24ct Gold : Rs. 51420, Silver Price : Rs. 63300

अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 47140, 24ct Gold : Rs. 51420, Silver Price : Rs. 58300

सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 47140, 24ct Gold : Rs. 51420, Silver Price : Rs. 58300

नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 47120, 24ct Gold : Rs. 51400, Silver Price : Rs. 58300

पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 47120, 24ct Gold : Rs. 51400, Silver Price : Rs. 58300

भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 47090, 24ct Gold : Rs. 51370, Silver Price : Rs. 63300

 

और पढ़िए – Stock Market Opening: चार दिनों की तेजी के बाद फिर गिरा शेयर बाजार, Sensex 58000 के नीचे आया , Nifty भी गिरा

 

चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 47240, 24ct Gold : Rs. 51540, Silver Price : Rs. 58300

जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 47240, 24ct Gold : Rs. 51540, Silver Price : Rs. 58300

लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 47240, 24ct Gold : Rs. 51540, Silver Price : Rs. 58300

पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 47120, 24ct Gold : Rs. 51400, Silver Price : Rs. 58300

 

 

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola