Gold Price Today: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप भी त्योहारों में सोना या फिर गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। नवरात्रि के चौथे दिन आज सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज सोना 505 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 921 रुपये की बड़ी तेजी देखी जा रही है। फिलहाल सोना 50010 रुपये और चांदी 55445 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 6100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 24500 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (29 September) को सोना (Gold Price Update) 505 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50010 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 24 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49505 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 921 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 55445 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 867 रुपये सस्ता होकर 55391 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

ऑलटाइम हाई से सोना 6100 और चांदी 24500 रुपये मिल रहा है सस्ता

फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6190 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24535 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 50010 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 49810 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 45809 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 37508 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29256 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ