---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Price Update: सोना 6695 रुपये तक हुआ सस्ता, अब 28960 रुपये में खरीदें 10 ग्राम गोल्ड

Gold Price Update: नवरात्रि के मौके पर अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में हलचल के बीच इस कारोबारी तीसरे दिन बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में कमी […]

---खबर नीचे जारी है---

Gold Price Update: नवरात्रि के मौके पर अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में हलचल के बीच इस कारोबारी तीसरे दिन बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में कमी दर्ज की गई। इस कमी के बाद सोना फिलहाल 49505 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 54524 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6600 और चांदी 25400 रुपये सस्ता मिल रही है।

अभी पढ़ें PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 12वीं किस्त का इंतजार खत्म, इस दिन खाते में पैसा डालेगी सरकार!

बुधवार को सोना (Gold Price) 24 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49505 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Rate) 61 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49529 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी (Silver Price) 867 रुपये सस्ता होकर 54524 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 17 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 55391 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

---खबर नीचे जारी है---

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना 24 सस्ता होकर 49505 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 24 रुपया सस्ता होकर 49307 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 22 रुपया सस्ता होकर 45347 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 18 रुपया सस्ता होकर 37129 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 15 रुपये सस्ता होकर 28960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

ऑलटाइम हाई से सोना 6600 और चांदी 25400 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6695 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 25456 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें Stock Market Opening: 6 दिनों की गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, Sensex और Nifty में रौनक

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Sep 29, 2022 07:19 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola