Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Update: दिवाली के बाद और छठ से पहले अगर आप भी सोना सोना और चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी और अच्छी खबर है। छठ से पहले एकबार फिर सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।
इस कारोबारी हफ्ते से आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 277 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर और चांदी 221 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती हुई। इस तरह शुक्रवार को सोना 50502 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 57419 रुपये प्रति के सस्त पर बंद हुई।
शुक्रवार को सोना (Gold Price) 277 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 50502 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी गुरुवार को सोना 208 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50779 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी (Silver Price) 221 रुपये सस्ता होकर 57419 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि चांदी (Silver Rate) 211 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 57640 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
अभी पढ़ें – अब ATM से पैसे निकालने पर लगेगा अधिक शुल्क, PNB, Axis, SBI समेत इन बैंकों के नए रेट आए सामने
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 277 सस्ता होकर 50502 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 276 रुपया सस्ता होकर 50300 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 254 रुपया सस्ता होकर 46260 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 207 रुपया सस्ता होकर 37877 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 162 रुपये सस्ता होकर 29544 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5698 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22561 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है।
22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।