Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Update: त्योहारों के इस सीजन में अगर आप सोना और चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। धनतेरस और दिवाली के बाद एकबार फिर से सोने के दाम ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। गुरुवार को लगतार तीसरे दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि चांदी की कीमत में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।
गुरुवार को सोना 28 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी 211 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती हुई। इस तरह गुरुवार को सोना 50779 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 57640 रुपये प्रति के सस्त पर बंद हुई।
अभी पढ़ें – ट्विटर के नए मालिक बने एलन मस्क, CEO पराग अग्रवाल को कंपनी से निकाला
गुरुवार को सोना (Gold Price) 28 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 50779 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी बुधवार को सोना 307 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50751 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी (Silver Price) 211 रुपये सस्ता होकर 57640 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि चांदी (Silver Rate) 1255 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 57851 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 28 महंगा होकर 50779 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 25 रुपया महंगा होकर 50576 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 26 रुपया महंगा होकर 46514 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 21 रुपया महंगा होकर 38084 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 17 रुपये महंगा होकर 29706 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5421 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22340 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – Stock Market Opening: शेयर बाजार में हरियाली, Sensex 60,000 के पार तो Nifty 17800 के उपर
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।