Share Market Update: ग्‍लोबल और एश‍ियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले रूख के बीच भारतीय घरेलू शेयर में आज भी तेजी देखी जा रही है। दिवाली के बाद भी भारतीय शेयर बाजार गुलजार है।

आज शुक्रवार (28 October) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्‍स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे न‍िशान पर खुले हैं। इस तेजी के बाद सेंसेक्स 60000 और निफ्टी 17800 से उपर ट्रेड कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 10 अंकों की मामूली तेजी के साथ 59,746 के स्तर के पार खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 19 अंक चढ़कर 17,746 के स्तर पर खुला।

बाजार खुलने के शुरुआती 10 मिनट में भीतर ही बाजार में बड़ा उछाल देखा गया। सेंसेक्स में करीब 250 अंकों की बढ़त के साथ 60,000 के ऊपर चला गया है। जबकि निफ्टी 68 अंकों की बढ़त के साथ 17800 के आंकड़े को पार कर गया है।

बाजार का आज का हाल

बीएसई (BSE) में आज कुल 1,497 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें से करीब 840 शेयर तेजी तो 532 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 125 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। वहीं 48 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एचडीएफसी, एनटीपीसी, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, विप्रो, भारती एयरटेल, टाइटन, एचडीएफसी, आईटीसी, एचयूएल, एलएंडटी, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो सन फार्मा, जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, हिन्डाल्को, सिपला समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया

विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 82.39 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की मजबूती के साथ 82.49 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

गुरुवार (27 October): सेंसेक्स 212 अंकों की तेजी के साथ 59,756 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 80 अंक चढ़कर 17,736 अंक पर बंद हुआ था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ