Gold Price Update: धनतेरस और दिवाली के बाद अगर आप सोना और चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। धनतेरस और दिवाली के बाद एकबार फिर से सोने और चांदी की कीमतों ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है।
बुधवार को लगतार दूसरे दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 307 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1255 रुपये प्रति किलो की बड़ी बढ़ोतरी के साथ क्रमश: 50751 और 57851 रुपये पर बंद हुई।
अभी पढ़ें – Stock Market Opening: शेयर बाजार में उछाल, Sensex 60,000 के करीब तो Nifty 17700 के पार
बुधवार को सोना (Gold Price) 307 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 50751 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी मंगलवार को सोना 382 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50444 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 1255 रुपये महंगा होकर 56596 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि चांदी (Silver Rate) को चांदी 1041 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 56596 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना 307 महंगा होकर 50751 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 309 रुपया महंगा होकर 50551 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 281 रुपया महंगा होकर 46488 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 230 रुपया महंगा होकर 38063 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 179 रुपये महंगा होकर 29689 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 5400 और चांदी 22000 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5449 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22129 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, अपने शहर में जानिए आज का भाव
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
2 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
22 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
23 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines