Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Update: धनतेरस और दिवाली के मौके पर भारतीय सर्राफा बाजार में जबरस्त रौनक देखने को मिली। इस मौके पर लोगों ने जमकर सोने और चांदी की खरीदारी की। एक अनुमान के मुताबिक इसबार धनतेरस और दिवाली के मौके पर सोने और चांदी की ब्रिकी अपने सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
अभी पढ़ें – Zero Balance होने के बावजूद निकालें 10,000 रुपये, जानिए पीएम जन धन खाताधारकों को मिलने वाले फायदे
दरअसल धनतेरस और दिवाली के मौके पर सोना और चांदी खरीदारी काफी शुभ माना जाता है। लिहाजा सोना और चांदी के खरीदारों में गजब का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दरअसल धनतेरस और दिवाली से पहले सोने और चांदी लगातार सस्ता हुआ। इसके बाद सोना करीब 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 55600 रुपये प्रति किलो के स्तर के स्तर पर बिका रहा था। सोना अपने ऑलटाइम हाई से 6100 और चांदी 24400 रुपये से भी ज्यादा सस्ता मिल रही थी।
गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं।
इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते शुक्रवार को सोना (Gold Price) 166 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50062 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Rate) 8 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50228 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 712 रुपये सस्ता होकर 55555 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 661 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 56267 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 166 सस्ता होकर 50062 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 165 रुपया सस्ता होकर 49862 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 152 रुपया सस्ता होकर 45857 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 124 रुपया सस्ता होकर 37547 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 97 रुपये सस्ता होकर 29286 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6138 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24426 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
अभी पढ़ें – Nykaa 3% गिरकर IPO इश्यू प्राइस से नीचे आ पहुंचा, आगे की रणनीति पर क्या कहते हैं विशेषज्ञ, जानें
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।