Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Today: सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज भी भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है।
आज सोना 328 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 561 रुपये की तेजी देखी जा रही है। फिलहाल सोना 52000 रुपये और चांदी 55600 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 4200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 24100 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें दिल्ली से चेन्नई तक की कीमतें
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन (25 August) गुरुवार को सोना (Gold Rate Today) 328 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51958 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 209 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 561 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 55785 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Price) 224 रुपये महंगा होकर 55224 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी दोनों तेजी साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 257 रुपये की दर से महंगा होकर 51,696 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 668 रुपये की तेजी के साथ 55,605 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4242 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24195 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51958 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51750 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47594 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38969 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30395 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 8.08 डॉलर की तेजी के साथ 1,759.06 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.23 डॉलर की तेजी के साथ 19.35 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
अभी पढ़ें – ईकेवाईसी की समय सीमा अगले सप्ताह समाप्त हो जाएगी, जानें- कैसे एक OTP करेगा आपका खाता प्रामाणिक
दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 47650, 24ct Gold : Rs. 51980, Silver Price : Rs. 55400
मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 47500, 24ct Gold : Rs. 51820, Silver Price : Rs. 55400
कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 47500, 24ct Gold : Rs. 51820, Silver Price : Rs. 55400
चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 48300, 24ct Gold : Rs. 52690, Silver Price : Rs. 61100
हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 47500, 24ct Gold : Rs. 51820, Silver Price : Rs. 61100
बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 47550, 24ct Gold : Rs. 51870, Silver Price : Rs. 61100
मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 47550, 24ct Gold : Rs. 51870, Silver Price : Rs. 61100
अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 47550, 24ct Gold : Rs. 51870, Silver Price : Rs. 55400
सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 47550, 24ct Gold : Rs. 51870, Silver Price : Rs. 55400
नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 47530, 24ct Gold : Rs. 51850, Silver Price : Rs. 55400
पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 47530, 24ct Gold : Rs. 51850, Silver Price : Rs. 55400
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 47500, 24ct Gold : Rs. 51820, Silver Price : Rs. 61100
चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 47650, 24ct Gold : Rs. 51980, Silver Price : Rs. 55400
जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 47650, 24ct Gold : Rs. 51980, Silver Price : Rs. 55400
लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 47650, 24ct Gold : Rs. 51980, Silver Price : Rs. 55400
पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 47530, 24ct Gold : Rs. 51850, Silver Price : Rs. 55400
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।