हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Price Update: 6700 रुपये तक सस्ता हुआ सोना, अब 29000 रुपये से भी कम में करें खरीदारी

विज्ञापन

Gold Price Update: नवरात्रि से पहले अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में हलचल के इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में कमी दर्ज की। इस कमी के बाद फिलहाल सोना 49432 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 56100 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6700 और चांदी 23800 रुपये सस्ता मिल रही है।

अभी पढ़ें – फेस्टिव सीजन सेल के पहले दिन Meesho ने प्राप्त करें इतने लाख ऑर्डर, बिक्री में 80 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज

शुक्रवार को सोना (Gold Price) 462 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49432 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Rate) 288 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 49894 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

वहीं चांदी (Silver Price) 1243 रुपये सस्ता होकर 56100 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 676 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 57343 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 462 सस्ता होकर 49432 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 460 रुपया सस्ता होकर 49234 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 423 रुपया सस्ता होकर 45280 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 347 रुपया सस्ता होकर 37074 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 168 रुपये सस्ता होकर 2918 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 6700 और चांदी 23800 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6768 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 23870 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – IRCTC Update: रीयल टाइम ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम क्या है? भारतीय रेलवे के इस नए अपडेट के बारे में जाने

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola