हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: सस्ता हो गया सोना, अब 33371 रुपये में खरीदें 10 ग्राम

विज्ञापन

Gold Price Update: लगातर तेजी के बीच सोने और चांदी के दाम में एकबार फिर नरमी देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी के दाम में नरमी दर्ज की गई।सोमवार को सोना 6 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 180 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई।

सोंवार को सोना (Gold Price Update) 6 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामलू गिरावट के बाद 57044 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 380 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 57050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में भी नरमी दर्ज की गई। सोमवार चांदी 180 रुपये सस्ती होकर 68273 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) 1009 रुपये की तेजी के साथ 68453 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

विज्ञापन

और पढ़िए –Petrol Diesel Price 24 January 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें एक लीटर तेल के लिए कितना करना होगा भुगतान

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह 24 कैरेट वाला सोना 6 रुपया सस्ता होकर 57044 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 6 रुपया सस्ता होकर 56816 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 6 रुपया सस्ता होकर 52252 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 5 रुपया सस्ता होकर 42783 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 3 रुपया सस्ता होकर 33371 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 6 रुपये तो चांदी 11700 रुपये मिल रही है सस्ती

इस तेजी के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 6 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 20 जनवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 57050 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11707 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

सोना खरीदने में ना करें देरी

सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 15 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही देश में एकबार फिर वेडिंग सीजन शुरू हो गया। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रह सकता है। साथ ही इन लोगों का कहना है कि इस साल 2023 में सोने के दाम लगातार अपने हाई बना रहेगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

और पढ़िए –Petrol Diesel Price, 23 January 2023: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, पंप जाने से पहले जानें भाव

विज्ञापन

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola