Gold Price Update: दिवाली और धनतेरस के मौके पर सोना और चांदी खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। पिछले कई दिनों से सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को सोना और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 56000 रुपये प्रति किलो के स्तर के नीचे बंद हुआ। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5700 और चांदी 24000 रुपये सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: 18 अक्टूबर को क्या है पेट्रोल-डीजल भाव, जानिए अपने शहर में रेट
सोमवार को सोना (Gold Price) 8 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Rate) 431 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50438 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 399 रुपये सस्ता होकर 55643 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 1044 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 56042 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना 8 सस्ता होकर 50430 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 8 रुपया सस्ता होकर 50228 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 7 रुपया सस्ता होकर 46194 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 6 रुपया सस्ता होकर 37823 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 4 रुपये सस्ता होकर 29502 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
ऑलटाइम हाई से सोना 5700 और चांदी 24000 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5770 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24337 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – दीवाली से पहले इस राज्य का बड़ा तोहफा, घटेगा रसोई का खर्च और सफर भी होगा सस्ता
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
2 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
23 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines