10 साल से ज्यादा पुराना Aadhaar Card लेकर घूम रहे हैं तो हो जाएं अलर्ट, आ गया है ये नया अपडेट

aadhaar
विज्ञापन

नई दिल्ली: आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आग्रह किया है कि जिन लोगों ने 10 साल पहले अपना आधार कार्ड बनवाया था, वे अब अपनी जानकारी अपडेट कर लें। यूआईडीएआई ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपने पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण से संबंधित अपने दस्तावेजों को अपडेट करें।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा साझा की गई एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘पिछले दस (10) वर्षों के दौरान, आधार संख्या व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में देखी जा रही है। विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार संख्या का उपयोग किया जा रहा है। इन योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए, आम जनता को आधार डेटा को नवीनतम व्यक्तिगत विवरणों के साथ अद्यतन रखना होगा ताकि आधार प्रमाणीकरण / सत्यापन में कोई असुविधा न हो।’

विज्ञापन

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है, ‘ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार ’10’ साल पहले बनवाया था और उसके बाद कभी अपडेट नहीं किया तो वे इन वर्षों में ऐसे आधार संख्या धारकों से अनुरोध है कि वे दस्तावेजों को अपडेट करवाएं।’

यह ध्यान दिया जा सकता है कि यूआईडीएआई आधार संख्या धारकों को निर्धारित शुल्क के साथ दस्तावेज अद्यतन की सुविधा प्रदान करता है, जिसके माध्यम से आधार संख्या धारक आधार डेटा में व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण (पीओआई) और पते के प्रमाण (पीओए) दस्तावेजों को अपडेट कर सकता है।

विज्ञापन

इस सुविधा का उपयोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से किया जा सकता है। इसे My Aadhaar पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है या इसका लाभ उठाने के लिए किसी भी नजदीकी नामांकन केंद्र का इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ