Europe में भारतीय पर्यटकों के लिए जल्द ही उपलब्ध होंगी UPI, RuPay सेवाएं, हुआ ये बड़ा करार

upi

नई दिल्ली: वैश्विक भुगतान सेवा प्रदाता वर्ल्डलाइन ने पूरे यूरोप में भारतीय भुगतान साधनों की स्वीकृति का विस्तार करने के लिए एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स के साथ हाथ मिलाया है। एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा है। इसके जरिए भारत में डिजिटल भुगतान की पूरी प्रक्रिया चलती है।

साझेदारी होने से, वर्ल्डलाइन यूरोपीय बाजारों में भारतीय ग्राहकों के लिए और अधिक सुविधा लाएगा। एक ऐसा सिस्टम लाया जाएगा, जिससे UPI, साथ ही RuPay भी काम करेगा। मंगलवार को दोनों संस्थाओं द्वारा एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई।

उम्मीद है कि इससे भारतीय पर्यटकों की संख्या और खर्च में वृद्धि के कारण ग्राहकों से संबंधित व्यापारियों को बहुत लाभ होगा। वर्तमान में, भारत के ग्राहक अंतरराष्ट्रीय कार्ड नेटवर्क के माध्यम से भुगतान करते हैं।

संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘बेहद लोकप्रिय यूपीआई एक ही मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से कई बैंक खातों तक पहुंचने की अनुमति देता है, जो बदले में व्यापारियों के लिए नई व्यावसायिक संभावनाओं को खोलते हुए ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाएगा।’

Schengen वीजा के हवाले से बयान में कहा गया है कि भारत यूरोप के लिए सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन बाजारों में से एक है, जहां अनुमानित 10 मिलियन भारतीय हर साल महामारी से पहले इस क्षेत्र की यात्रा करते रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ