Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Update: अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कुछ दिनों से सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। फिलहाल सोना 50877 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 54700 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5600 और चांदी 27500 रुपये सस्ता मिल रही है।
दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में नरमी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इसबात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।
अभी पढ़ें – वरिष्ठ नागरिकों की आई मौज, ये 5 बैंक FD पर दे रहे हैं 8.25 प्रतिशत तक रिटर्न
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं।
पिछले कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 25 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50877 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Rate) 349 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50902 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 380 रुपये महंगा होकर 54700 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 924 रुपये महंगा होकर 54320 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 25 महंगा सस्ता होकर 50877 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 26 रुपया सस्ता होकर 50673 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 23 रुपया सस्ता होकर 46603 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 22 रुपया सस्ता होकर 38158 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 71 रुपये सस्ता होकर 29706 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – 5323 रुपये तक सस्ता हुआ सोना, अब 29706 रुपये में खरीदें 10 ग्राम गोल्ड
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5323 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 25280 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।