Gold Price Update: कारवा चौथ का पावन पर्व गुरुवार को है। इससे पहले सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने 51120 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 58949 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5000 और चांदी 21000 रुपये सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – Dilli Haat में स्टाल आवंटन के लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया, आप भी ऐसे करें अप्लाई
सोमवार को सोना (Gold Price) 645 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Rate) 73 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51765 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 1899 रुपये सस्ता होकर 58949 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 178 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 60848 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना 645 सस्ता होकर 51120 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 643 रुपया सस्ता होकर 50915 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 591 रुपया सस्ता होकर 46826 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 483 रुपया सस्ता होकर 38340 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 378 रुपये सस्ता होकर 29905 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
ऑलटाइम हाई से सोना 5000 और चांदी 21031 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5080 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 21031 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – SBI Festive Offer: बैंक ने जनवरी 2023 तक सस्ते होम लोन की घोषणा की, लेकिन ये है पेंच
24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
25 mins agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
3 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
4 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
5 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
7 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
8 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
9 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
10 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
22 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines