Gold Rate Today: भारत में सोने की कीमत ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 10 बड़े शहरों में क्या भाव?

Gold Rate 02 September latest update: भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत एक लाख के करीब पहुंच चुकी हैं। लगातार आठ दिन में कीमतों में वृद्धि 2 सितंबर को भी जारी रही। इस फेस्टिव सीजन में भी कीमतों में कमी आने के चांस न के बराबर हैं। जानें 10 प्रमुख शहरों के आज के भाव

Gold Rate Today

Photo Credit- Freepik

Gold Rate 02 September latest update: भारत में सोने की कीमतों में पिछले आठ दिनों से रिकॉर्ड तेजी जारी है। 2 सितंबर को 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 1,06,600 रुपये के रिकॉर्ड स्तर को छू गई, जबकि एक सितंबर को यह 1,05,880 रुपये पर थी। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत एक लाख रुपये के स्तर को छूने से केवल 2750 रुपये प्रति ग्राम दूर है, जबकि बीते दिन 2950 रुपये प्रति ग्राम दूर थी। 22 कैरेट सोना पहली बार 1 लाख रुपये के इतना करीब पहुंचा है। गौरतलब है कि त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही 26 अगस्त से सोने की कीमतों में तेजी आ रही है, जो 2 सितंबर को भी जारी रही। चांदी की कीमत भी 2 सितंबर को अपने उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में आज क्या दाम?

भारत में अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लागू होने के बाद सोने के दामों में भी इजाफा हुआ है। गुड्स रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक भारत में 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत 10,609 रुपये प्रति ग्राम और 106090 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना 200 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 97,250 रुपये पर पहुंचा। 18 कैरेट सोने के दाम 160 रुपये बढ़ने के बाद 79570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आने वाले समय में सोने के दामों में कमी के कितने चांस हैं? दाम बढ़ने के बाद भी निवेशक सोने को एक महत्वपूर्ण निवेश के रूप में देख रहे हैं।

विज्ञापन

10 प्रमुख शहरों में सोने के क्या दाम?

दिल्ली में 2 सितंबर को 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 1,06,240 रुपये, 22 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 97400 रुपये और 18 कैरेट (10 ग्राम) सोने के दाम 79690 रुपये पर हैं। वहीं, गुजरात के वडोदरा में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 1,06,140 रुपये, 22 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 97300 रुपये और 18 कैरेट (10 ग्राम) सोने के दाम 79661 रुपये पर हैं। अहमदाबाद में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 1,06,240 रुपये, 22 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 97400 रुपये और 18 कैरेट (10 ग्राम) सोने के दाम 79690 रुपये पर हैं।

चेन्नई में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 1,06,090 रुपये, 22 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 97250 रुपये और 18 कैरेट (10 ग्राम) सोने के दाम 80450 रुपये पर हैं। मुंबई में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 1,06,240 रुपये, 22 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 97400 रुपये और 18 कैरेट (10 ग्राम) सोने के दाम 79570 रुपये पर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ