हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Gold Rate Fall Today, August 1: दिल्ली से चेन्‍नई तक गिरे सोने के भाव, जानें 18, 22 और 24 कैरेट का रेट

Gold Rate Today 1 August 2026: आज 1 अगस्त को 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों के रेट.

विज्ञापन

Gold Rate Fall Today: अगर आप आज नया गहना खरीदने या सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. 1 अगस्त 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. आज 24 कैरेट सोने का भाव 38 रुपये घटकर 14,422 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है. वहीं 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी क्रमशः 35 रुपये और 29 रुपये प्रति ग्राम की कमी आई है. आइए, जानते हैं कि आपके शहर में सोने के क्या रेट हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार के तनाव का सोने पर क्या असर पड़ रहा है.

देश भर में आज 18, 22 और 24 कैरेट सोने का औसत भाव

24 कैरेट (शुद्ध सोना): 14422 रुपये प्रति ग्राम.
22 कैरेट (गहनों वाला सोना): 13220 रुपये प्रति ग्राम.
18 कैरेट (लाइटवेट ज्वेलरी): 10816 रुपये प्रति ग्राम.

Petrol Diesel Price Today, 1 August: LPG के बाद क्या पेट्रोल-डीजल भी हुआ सस्ता? जारी हुए नए रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विज्ञापन

प्रमुख शहरों में आज 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट सोने के ताजा रेट

पश्‍चिम एशिया में तनाव और क्रूड ऑयल का असर
सोने की कीमतों में रोजाना हो रहे फेरबदल के पीछे ग्लोबल मार्केट और भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tensions) मुख्य कारण हैं:

विज्ञापन

LPG Cylinder New Rates: 1 अगस्त से 202 रुपये सस्ता म‍िलेगा एलपीजी सिलेंडर, चेक करें अपने शहर के दाम

क्रूड ऑयल 100 डॉलर पार: पश्‍च‍िम एशिया में बढ़ते तनाव और समुद्री व्यापार मार्गों पर हमलों के कारण ब्रांड क्रूड (Brent Crude) 6 प्रतिशत उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है.

विज्ञापन

सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव: अमेरिका और ईरान के बीच जून में हुआ समझौता रद्द होने के बाद अनिश्चितता का माहौल फिर बन गया है. ऐसे में निवेशक शेयर बाजार की जगह सोने को सबसे सुरक्षित निवेश (Safe-Haven Asset) मानकर खरीदारी कर रहे हैं.

घरेलू कारण: भारत में स्थानीय टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी और डॉलर-रुपये की विनिमय दर (Exchange Rate) के कारण भी अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में मामूली अंतर देखा जाता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola