Gold Rate Today: भारत में डोनाल्ड ट्रंप के लगाए टैरिफ पर चर्चा की जा रही है। भारत पर 25 फीसदी टैरिफ पहले ही लागू कर दिया गया है, जबकि अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ अब कल से लागू होगा। टैरिफ के लागू होने से पहले ही भारत में सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 500 रुपये से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है। इसी के साथ सोने की कीमत अब प्रति 10 ग्राम 1,02,210 रुपये तक पहुंच गई है। जानिए बाकी शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोना किस रेट में मिल रहा है।
आज देश में कितनी है कीमत?
भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 550 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बढ़ोतरी के बाद भारत में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,210 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 93,700 रुपये है, जिसमें 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने की कीमत में 410 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 76,670 रुपये हो गई है।
ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: उधर ट्रंप ने किया ऐलान… इधर गिर गई सोने की कीमत, किस शहर में क्या रेट?
दिल्ली में सोने की कीमत कितनी बदली?
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,02,210 रुपये तक पहुंच गई है। इसमें आज 550 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है। 22 कैरेट सोना 93,700 रुपये तक पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत में 410 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 76,670 रुपये तक पहुंच गई है।
लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,210 रुपये हो गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत 93,700 रुपये और 18 कैरेट सोना 76,670 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,02,060 रुपये और 22 कैरेट सोना 93,550 रुपये तक पहुंच गया है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोना 76,550 रुपये में खरीद सकते हैं।
पटना में 1,02,110 पहुंची कीमत
बिहार के पटना में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,110 रुपये है, जिसमें भी 550 रुपये की कमी देखी जा रही है। 22 कैरेट सोने की कीमत 500 रुपये की उछाल के साथ 93,600 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, 18 कैरेट सोना 76,590 रुपये में खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ का झटका! शेयर बाजार में सेंसेक्स 570 अंक और निफ्टी 170 अंक गिरा
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
48 mins agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 hr agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
2 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
11 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
17 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
19 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
20 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
20 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
22 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines