अमेरिकी टैरिफ का झटका! शेयर बाजार में सेंसेक्स 570 अंक और निफ्टी 170 अंक गिरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ फैसले का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। भारत पर अब कुल 50% टैरिफ लागू हो गया है, जिसके चलते 27 अगस्त को बाजार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई।

stock market down

Credit: News 24 Graphic

विज्ञापन

Stock Market Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ फैसले का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। ट्रंप प्रशासन ने पहले भारत पर 25% का टैरिफ लगाया था, वहीं अब रूसी तेल की खरीद पर एक्स्ट्रा 25% का टैक्स भी लागू कर दिया है। 27 अगस्त से लागू हो रहे इस फैसले के बाद भारत पर कुल 50% टैरिफ का बोझ पड़ेगा। यही वजह है कि मंगलवार को बाजार की शुरुआत ही बड़ी गिरावट के साथ हुई।

खुलते ही टूटा शेयर बाजार

कारोबार के पहले ही दिन निवेशकों को झटका लगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर 81,635.91 की तुलना में भारी गिरावट के साथ 81,377.39 पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही दबाव इतना ज्यादा था कि सेंसेक्स देखते ही देखते और टूटकर 81,063.26 तक पहुंच गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट

आज के कारोबार में न सिर्फ सेंसेक्स बल्कि निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 570 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 170 अंक तक गिर गया। यह स्थिति निवेशकों के बीच बेचैनी और अनिश्चितता को और बढ़ाती नजर आई।

आगे क्या हो सकता है असर?

इधर मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि अमेरिका के इस फैसले से भारत की आयात लागत और बढ़ेगी, जिसका सीधा असर इंवेस्टर्स पर पड़ा है। अगर अमेरिकी टैरिफ को लेकर जल्द कोई राहत नहीं मिलती, तो बाजार में उतार-चढ़ाव और तेज हो सकता है। इवेस्टर्स को फिलहाल सतर्क रहना चाहिए और किसी भी बड़े निवेश से पहले बाजार की दिशा का इंतजार करना बेहतर होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ