Gold Rate Today: उधर ट्रंप ने किया ऐलान… इधर गिर गई सोने की कीमत, किस शहर में क्या रेट?

Gold Rate Today: भारत के अलावा कई देशों में टैरिफ का असर दिख रहा है। बीते दिन ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोने पर टैरिफ न लगाने का ऐलान किया था। इसके बाद आज भारत में सोने की कीमत में आज बदलाव देखने को मिल रहा है। जानिए आपके शहर में आज सोने की कीमत क्या है?

Gold Rate Today

Photo Credit- Freepik

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत लगातार बढ़ती दिख रही है। अभी 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख के पार चल रही है। इसके बावजूद आज सोने की कीमत में राहत देखने को मिल रही है। कल ही ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सोने को लेकर ऐलान किया था कि इस पर टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। इसके बाद नए दिन की शुरुआत सोने की कीमत में गिरावट के साथ हुई। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 800 रुपये से ज्यादा की गिरावट हुई है।

विज्ञापन

देश में कितनी है सोने की कीमत?

देश में 12 अगस्त को सोने की कीमत में गिरावट आई है। कीमत में गिरावट के बाद 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,01,400 रुपये में तक पहुंच गया है। आज कीमत में करीब 880 रुपये की गिरावट हुई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 92,950 रुपये और 18 कैरेट सोने की ताजा कीमत 76,050 रुपये तक पहुंच गई है। आज एक बार फिर से सोने की कीमत में बदलाव होगा।

विज्ञापन

बड़े शहरों में क्या है सोने का रेट?

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,01,550 रुपये है। 22 कैरेट सोने की कीमत 93,100 रुपये और 18 कैरेट सोना 76,180 रुपये में बेचा जा रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,01,400 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने 92,950 रुपये में खरीद सकते हैं और 18 कैरेट सोना 76,050 रुपये तक है।

विज्ञापन

यूपी-बिहार में कितने में मिल रहा सोना?

बिहार के पटना में भी 12 अगस्त को 880 रुपये की कमी देखी जा रही है। इसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,450 रुपये तक पहुंच गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत 93,000 रुपये और 18 कैरेट सोना 76,090 रुपये में मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,01,550 रुपये और 22 कैरेट सोना 93,100 रुपये तक पहुंच गया है। इसके साथ ही 18 कैरेट सोना 76,180 रुपये में बेचा जा रहा है।

इसके अलावा, चंदीगढ़, कोलकाता, जयपुर और नागपुर में भी 850 रुपये, 800 रुपये और 600 रुपये तक की गिरावट देखने को मिल रही है। सभी शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख रुपये से ऊपर ही चल रही है। बता दें कि डोनाल्ट ट्रंप ने 11 अगस्त को सोने पर टैरिफ न लगाने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ