Gold Rate Today: ट्रंप के टैरिफ का सोने की कीमत पर भी असर, दिल्ली-मुंबई समेत किन शहरों में कितना बदलाव?

Gold Rate Today: देश में अभी ट्रंप के टैरिफ का मुद्दा चल रहा है। इसी बीच शेयर मार्केट में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ सोने की कीमत में भी बदलाव देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमत 1 लाख रुपये के पार पहुंच गई है।

Gold Rate Today

Photo Credit- Social Media

Gold Rate Today: भारत में डोनाल्ड ट्रंप के लगाए टैरिफ पर चर्चा की जा रही है। भारत पर 25 फीसदी टैरिफ पहले ही लागू कर दिया गया है, जबकि अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ अब कल से लागू होगा। टैरिफ के लागू होने से पहले ही भारत में सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 500 रुपये से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है। इसी के साथ सोने की कीमत अब प्रति 10 ग्राम 1,02,210 रुपये तक पहुंच गई है। जानिए बाकी शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोना किस रेट में मिल रहा है।

विज्ञापन

आज देश में कितनी है कीमत?

भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 550 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बढ़ोतरी के बाद भारत में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,210 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 93,700 रुपये है, जिसमें 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने की कीमत में 410 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 76,670 रुपये हो गई है।

विज्ञापन

दिल्ली में सोने की कीमत कितनी बदली?

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,02,210 रुपये तक पहुंच गई है। इसमें आज 550 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है। 22 कैरेट सोना 93,700 रुपये तक पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत में 410 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 76,670 रुपये तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,210 रुपये हो गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत 93,700 रुपये और 18 कैरेट सोना 76,670 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,02,060 रुपये और 22 कैरेट सोना 93,550 रुपये तक पहुंच गया है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोना 76,550 रुपये में खरीद सकते हैं।

पटना में 1,02,110 पहुंची कीमत

बिहार के पटना में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,110 रुपये है, जिसमें भी 550 रुपये की कमी देखी जा रही है। 22 कैरेट सोने की कीमत 500 रुपये की उछाल के साथ 93,600 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, 18 कैरेट सोना 76,590 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ