Gold Rate: जानें कहां मिल रहा है सबसे सस्ता 22K सोना? कौन सा ब्रांड बेच रहा कम दाम पर गहना
दिवाली और धनतेरस के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई है. यही नहीं डिमांड में भी कमी आई है.
Written By Vandana Bharti

Written By Vandana Bharti

धनतेरस और दिवाली के त्योहारों का उत्साह कम होते ही, भारत में सोने की मांग कम होने लगी है, जिससे प्रमुख शहरों में कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. पिछले सप्ताह, मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का वायदा भाव लगभग 1.21 प्रतिशत गिरकर, गुरुवार 24 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे तक 1,22,600 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों द्वारा 28 से 29 अक्टूबर तक होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों का इंतजार करने से जुड़ी है. तब तक, घरेलू सोने की कीमतों पर दबाव बना रहने की संभावना है.
कौन सा ब्रांड दे रहा सोने का सस्ता आभूषण
आइये जानते हैं कि 22 कैरेट सोने के आभूषण, कौन सा ब्रांड सस्ता दे रहा है. बता दें कि सोने की कीमत तो एक रहती है लेकिन मेकिंग चार्ज सभी ब्रांड के लिए अलग-अलग होते हैं. ये आंकड़े 24 अक्टूबर के भाव के आधार पर तैयार किए गए हैं.
कल्याण ज्वैलर्स
कल्याण ज्वैलर्स के मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और दिल्ली स्थित स्टोर्स में 22 कैरेट सोने की कीमत भी 11,500 रुपये प्रति ग्राम है.
तनिष्क
तनिष्क थोड़ी ज्यादा कीमत वसूल रहा है, 24 अक्टूबर को उसके 22 कैरेट सोने के आभूषणों की कीमत 11,505 रुपये प्रति ग्राम थी.
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स
24 अक्टूबर को मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में 22K सोने का आभूषण प्रति ग्राम 11500 रुपये को था.
जॉयालुक्कास
यहां भी 22K सोने के गहने का भाव प्रति ग्राम 11500 रुपये ही रहा. अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में हर जगह एक समान भाव ही रहे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: