MCX Gold Price Today: सोने के बाजार में पिछले 48 घंटों में जो हुआ है, वह किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं है. कल और आज सुबह की भारी गिरावट के बाद दोपहर सत्र के बाद कीमतों में रिकवरी देखने को मिल रही है. इसे हम डेड कैट बाउंस या निचले स्तरों पर खरीदारी कह सकते हैं. MCX पर 24 कैरट सोने के भाव में अभी शाम 6 बजे 1,556 रुपये यानी 1.05 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. इस फ्रेश बढ़त के बाद सोने का भाव 149,309 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है.
Budget 2026 : सस्ता हो जाएगा अब विदेशी सामान! झोला भर ले आएं सोने के गहने और इलेक्ट्रॉनिक्स
हालांकि चांदी के भाव में अभी गिरावट जारी है, लेकिन चांदी की गिरावट भी कम हुई है. MCX पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी के दाम में अभी 7,259 यानी 2.73 प्रतिशत की कमी आई है. इसके बाद चांदी की कीमत 258,393 प्रति किलोग्राम पर आ गई है. आइये जानते हैं कि सोने के दाम में नाटकीय परिवर्तन क्यों देखने को मिल रहा है.
गिरावट के बाद अचानक ‘तेजी’ क्यों आई?
वैल्यू बाइंग (Value Buying): जब कीमतें अचानक 20-30% गिर जाती हैं, तो बड़े ज्वेलर्स और निवेशक इसे सस्ता मानकर खरीदारी शुरू कर देते हैं. इसी फ्रेश बाइंग ने भाव को वापस ऊपर धकेला है.
Gold Silver Price: सोने चांदी के दाम में गिरावट जारी, जानें आज कितना सस्ता हो गया सोना-चांदी
शॉर्ट कवरिंग: जिन लोगों ने कीमतें गिरने पर सट्टा लगाया था (Short Selling), वे अब अपना मुनाफा बुक करने के लिए वापस सोना खरीद रहे हैं, जिससे डिमांड और दाम दोनों बढ़ गए.
ग्लोबल बाउंस: अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में भी सोना $4,600 और चांदी $79 के ऊपर वापस आ गए हैं, जिसका सीधा असर भारत के रेट्स पर पड़ा है.
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
6 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
7 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
8 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
8 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
10 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
11 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
23 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines