Gold Price Update: लगातार चौथे कारोबारी दिन लुढ़का सोना, खरीदारी से पहले जानें लेटेस्ट रेट
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update
Gold Price Update 22 August : अगर आप भी सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोने के दाम में नरमी के साथ हुई है। इसके लंबे अरसे बाद ऐसा हुआ है जब लगातार चार कारोबारी दिन सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई हो। पिछले बुधवार से लगातार चौथे कारोबारी दिन सोमवार को सोना सस्ता हुआ। हालांकि चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहा।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना (Gold Price Update) सोना 75 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 58396 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शनिवार को सोना (Gold Price) 53 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से गिरकर 58471 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

Gold Price Update
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: