Gold Price Update: खुशखबरी! सोना 5000 तो चांदी 24000 रुपये से भी ज्यादा हुआ सस्ता
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today: अगर अब भी आप सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। आज सोना 332 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 1004 रुपये की तेजी देखी जा रही है। इसके बाद भी सोना 52000 रुपये नीचे और चांदी 56000 रुपये के नीचे बिक रही है। इसके साथ ही सोना ऑलटाइम हाई से करीब 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 24000 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
और पढ़िए –Income Tax Returns: 31 जुलाई तक भर लें ITR वरना 1 अगस्त से लगेगा इतना जुर्माना
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (27 July) को सोना (Gold Price Update) 332 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51174 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 82 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50842 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 267 रुपये की दर से सस्ता होकर 50,987 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 1262 रुपये की तेजी के साथ 56,106 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
इस तेजी के बावजूद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5026 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24136 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51174 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50969 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46875 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38381 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29937 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 1.53 डॉलर की तेजी के साथ 1,740.65 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 19.29 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
ज्वेलरी की शुद्धता जानने का एक तरीका होता है। दरअसल गहनों पर हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं। इन निशानों के जरिए से गहनों की शुद्धता को जाना जा सकता है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। देश में ज्वेलरी पर हॉलमार्क निशान लगाना अनिवार्य है।
और पढ़िए –7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, खाते में इस दिन आएंगे 2 लाख रुपये!
24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है और उसपर 999 अंक दर्ज होता। हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनती है। ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।
दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 46950, 24ct Gold : Rs. 51220, Silver Price : Rs. 56100
मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 46800, 24ct Gold : Rs. 51060, Silver Price : Rs. 56100
कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 46800, 24ct Gold : Rs. 51060, Silver Price : Rs. 56100
चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 47670, 24ct Gold : Rs. 52000, Silver Price : Rs. 61200
हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 46800, 24ct Gold : Rs. 51060, Silver Price : Rs. 61200
बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 46850, 24ct Gold : Rs. 51110, Silver Price : Rs. 61200
मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 46850, 24ct Gold : Rs. 51110, Silver Price : Rs. 61200
अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 46850, 24ct Gold : Rs. 51110, Silver Price : Rs. 56100
सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 46850, 24ct Gold : Rs. 51110, Silver Price : Rs. 56100
नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 46830, 24ct Gold : Rs. 51090, Silver Price : Rs. 56100
पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 46830, 24ct Gold : Rs. 51090, Silver Price : Rs. 56100
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 46800, 24ct Gold : Rs. 51060, Silver Price : Rs. 61200
चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 46950, 24ct Gold : Rs. 51220, Silver Price : Rs. 56100
जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 46950, 24ct Gold : Rs. 51220, Silver Price : Rs. 56100
लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 46950, 24ct Gold : Rs. 51220, Silver Price : Rs. 56100
पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 46830, 24ct Gold : Rs. 51090, Silver Price : Rs. 56100
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: