सोना 1.3 लाख, चांदी 2 लाख के करीब, क्‍या कम होगी सोने-चांदी की कीमत? जानें

वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के बावजूद, भारत में सोना और चांदी की कीमतें हर द‍िन र‍िकॉर्ड बना रही हैं. सोना 1.3 लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी अब 2 लाख रुपये प्रत‍ि क‍िलो का आंकड़ा छूने वाला है.

gold price

Gold and silver prices Today: हर द‍िन सोने और चांदी के भाव नए र‍िकॉर्ड बना रहे हैं. भारत में सोना (Gold Price in India) 1.3 लाख प्रत‍ि 10 ग्राम है और चांदी ने कुछ शहरों में पहले ही 2 लाख रुपये प्रत‍ि क‍िलो का स्‍तर छू ल‍िया है. वैसे देखा जाए तो ये बहुत अजीब बात क‍ि एक तरफ ग्‍लोबली इक्‍व‍िटी मार्केट ऊपर की ओर भाग रहा है, फ‍िर भी सोने चांदी जैसे सेफ हैवन असेट्स में स्‍थ‍ितरता नहीं है. यानी सोने चांदी जैसे सेफ हैवन असेट्स के साथ स्‍टॉक्‍स, कमोड‍िटीज, बॉन्‍ड्स, र‍ियल एस्‍टेट और क्र‍िप्‍टो जैसे र‍िस्‍क असेट्स भी दौड़ रहे हैं

विज्ञापन

ग्‍लोबल कैप‍िटल मार्केट अनाल‍िस‍िस The Kobeissi Letter की हाल‍िया र‍िपोर्ट कहती है क‍ि अमेरिकी बेंचमार्क इंडेक्स में हाल के साल में सबसे अध‍िक तेजी दर्ज होने के बावजूद, सोने और चांदी ने 2025 में S&P 500 से चार गुना से ज्‍यादा बेहतर प्रदर्शन किया है. इससे पता चलता है कि धातुओं और शेयरों में एक साथ इतनी तेजी फ‍िएट मुद्राओं में विश्वास में और कमी का संकेत देती है.

विज्ञापन

कोबेसी लेटर ने की ‘AI युद्ध’ की भविष्यवाणी

कोबेसी लेटर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा क‍ि सोना और चांदी असल में हमें क्या बता रहे हैं? जब सुरक्षित निवेश जोखिम भरी संपत्तियों के साथ बढ़ रहे हैं, तो यह आपको एक बात बताता है: फिएट मुद्राओं में विश्वास कम हो रहा है. बाजार एआई पूंजीगत व्यय के रिकॉर्ड स्तर पर मूल्य निर्धारण कर रहा है और यह अनिवार्य रूप से अमेरिका और चीन के बीच एक एआई “युद्ध” बन जाएगा.

विज्ञापन

सोना, चांदी की कीमतें र‍िकॉर्ड ऊंचाई पर

घरेलू बाजारों में, त्योहारी सीजन से पहले सोने की कीमतों में तेजी जारी है. दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का औसत भाव लगभग 1,25,000 से 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है. औद्योगिक मांग और निवेशकों की खरीदारी के कारण दक्षिणी और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में चांदी की कीमतें 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई हैं.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, सोना 4,000 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस से ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी हाल ही में 50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू गई है. ये दोनों ही 2025 के लिए नए रिकॉर्ड हैं. विश्लेषकों का कहना है कि अक्षय ऊर्जा और सेमीकंडक्टर निर्माण में औद्योगिक उपयोग के कारण चांदी की कीमतों में सोने की तुलना में तेजी से वृद्धि हुई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ