Gold Price Prediction: साल 2025 की शुरुआत में ही सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड ऊंचाई का स्तर छू लिया. हालांकि पिछले कुछ समय से सोने का भाव अस्थिर बना हुआ है. सोने के दाम में कभी कमी देखने को मिल रही है तो कभी तेजी. ऐसे में सोने के भाव को लेकर आपका कंफ्यूज होना लाजमी है. और सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी के दाम में भी उतार-चढ़ाव जारी है.
अगर आप सोने के गहने की खरीदारी करना चाहते हैं या सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो आपकी इस बात में जरूर दिलचस्पी होगी कि आने वाले कुछ महीनों में सोने के दाम गिरने वाले हैं या बढ़ने वाले हैं? आइये एक्सपर्ट से जानते हैं:
सोने से भी ज्यादा महंगी है ये धातु, 1 ग्राम के दाम में आ जाएगा 200 किलो सोना
सोने की मांग मजबूत बनी रहेगी?
सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार UBS की कीमती धातु रणनीतिकार जोनी टेवेस ने बताया कि मौजूदा समय में आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत ढील की उम्मीदों के चलते सोने की मांग बनी रहने की संभावना है. क्योंकि तनाव जैसे माहौल के बीच निवेशक सोने जैसे सेफ हैवन इंवेसटमेंट पर ज्यादा ध्यान देते हैं. उन्होंने सोने की कीमतों में हाल के तेज उतार-चढ़ाव को मानते हुए कहा कि अब भी ओवरऑल स्ट्रक्चरल आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है.
कुल मिलाकर सोने को लेकर दुनियाभर के निवेशक आशावादी बने हुए हैं और एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले साल में बाजार नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा.
सोने की कीमत का अनुमान
यूबीएस ने 2025 के लिए सोने की कीमत का लक्ष्य $4,200 और 2026 के लिए $4,500 रखा है. ब्रोकरेज फर्म को $5,000 की संभावित बढ़त भी दिख रही है, हालांकि सोने की कीमत इस बात पर भी निर्भर करती है कि डॉलर कितना मजबूत या कमजोर हुआ है. कमजोर अमेरिकी आर्थिक आंकड़े, फ़ेडरल रिजर्व का नरम रुख, या फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर बढ़ती चिंताओं से भी सोने का भाव प्रभावित होता है.
निष्कर्ष
सोने के भाव में आपको फिलहाल उतार चढ़ाव जरूर दिख रहा है, लेकिन लॉन्ग टर्म में सोने की कीमतें ऊपर की ओर जाएंगी. यानी आज जो कीमत है, एक साल बाद उससे ज्यादा ही होगी. आने वाले समय में सोने के दाम में गिरावट होती नहीं दिख रही है.
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 hr agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
2 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
3 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
5 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
6 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines