UP के इस जिले में बसेगी नई टाउनश‍िप, मेट्रो सिटी जैसी होंगी सुविधाएं; जानें क‍िस रेट पर म‍िलेगा प्‍लॉट

New Township In UP: उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नई टाउनशिप बसाने की योजना है. ये टाउनश‍िप सहारनपुर विकास प्राधिकरण बना रहा है. आइये आपको इसके बारे में बताते हैं और साथ ही ये भी जान‍िये क‍ि यहां प्‍लॉट क‍िस दर पर म‍िल रहे हैं.

smart city

New Township in UP: अगर आप कहीं प्‍लॉट खरीदने के बारे में सोच रहे हैं या जमीन में न‍िवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. उत्‍तर प्रदेश के एक ज‍िले में नई टाउनश‍िप बसने जा रही है. इस टाउनश‍िप में मेट्रो स‍िटी जैसी सारी सुव‍िधाएं होंगी.

विज्ञापन

जी हां, हम बात कर रहे हैं सहारनपुर में बनने जा रहे टाउनश‍िप की. सहारनपुर विकास प्राधिकरण, द‍िल्‍ली रोड पर एक नई टाउनशिप बसाने की तैयारी कर रहा है.

विज्ञापन

कौन सी सुव‍िधाएं होंगी
इस योजना का नाम ‘मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना (नवीन सहारनपुर योजना)’ है. मेट्रो स‍िटी की तरह ही इस टाउनश‍िप में आधुन‍िक पार्क, प्लेग्राउंड, पुलिस पोस्ट, कम्यूनिटी सेंटर, स्कूल और मेडिकल फैस‍िल‍िटी जैसी सुविधाएं होंगी. टाउनशिप में 24, 12 और नौ मीटर चौड़ी सड़कें रहेंगी.

इसके अलावा भूमिगत केबलिंग, वाटर सप्लाई, सीवर और ड्रेनेज जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी.

विज्ञापन

क‍ितना खर्च आएगा
इस टाउनशिप को करीब 52.9751 हेक्टेयर जमीन पर तैयार क‍िया जाएगा, ज‍िसे बनाने में लगभग 881.85 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

कब शुरू होगी पर‍ियोजना
परियोजना नवंबर के आख‍िर तक शुरू होने की संभावना है. जो लोग इसमें अलॉटमेंट लेंगे, उन्‍हें तीन साल के भीतर कब्जा दे दिया जाएगा.

विज्ञापन

प्‍लॉट की अनुमान‍ित कीमत
अनुमान के अनुसार यहां 30 से 35 हजार रुपये गज का रेट रहेगा. हालांक‍ि इस बारे में कोई आध‍िकार‍िक जानकारी नहीं म‍िली है, लेक‍िन मीड‍ियो र‍िपोर्ट्स के अनुसार प्‍लॉट की कीमत, इसी रेंज के आसपास रह सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ